Weather Update : हरियाणा सहित देश के इन उत्तरी राज्याें में आज रात से बारिश की संभावना, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Weather Update : हरियाणा सहित देश के इन उत्तरी राज्याें में आज रात से बारिश की संभावना, सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ
X
आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है और एक बार फिर यहां प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।

Mausam Ki Jankari

आज रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों, राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है और एक बार फिर यहां प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले चार पांच दिनों से यहां बारिश दर्ज की जा रही है जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

सोमवार रात्रि को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने वाला है जिसकी वजह से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है जिसको अरब सागर से प्रचुर मात्रा में नमी मिलने वाली है और सम्पूर्ण इलाके पर विपरीत हवाओं के मिलन से बादलवाही देखने को मिलेगी व जिसकी वजह से कल अलसुबह से ही राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हरियाणा के उत्तरी जिलों पर अधिकतर स्थानों और शेष हरियाणा के जिलों में बिखराव के रूप में बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान सम्पूर्ण इलाके के आमजन और किसानों को सलाह दी जाती है कि वे नरमा कपास में सिंचाई न करें और न हीं किसी भी तरह का कैमिकल छिड़काव करें। साथ 21 जून के बाद का समय बाजरा की बिजाई के लिए अनुकूल है।

मानसून अपडेट

सोमवार को उत्तरप्रदेश के पूर्वांचल और बुंदेलखंड में मानसून ने दस्तक दी, इसके अलावा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी मानसून पहुंच गया है। उम्मीद है कि 26 जून से 2 जुलाई के बीच मानसून उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पंजाब के उत्तर पूर्वी इलाकों, हरियाणा के उत्तरी इलाकों, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्र में, राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी व पुर्वी हिस्सो, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के उत्तरी व पूर्वी इलाकों में दस्तक दे सकता है।

हरियाणा का मौसम

सोमवार को मौसम प्रणाली का असर राजस्थान पर अधिक देखने को मिला। पिछली मौसम प्रणाली के कारण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर सुबह से ही बादलवाही रही। केवल पंचकूला, कालका, यमुनानगर, चंडीगढ़, अम्बाला और कैथल आदि में ही हल्की बारिश देखने को मिली। सोमवार को शाम बाद हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व कैथल में हल्की बारिश की उम्मीद है। आज अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से 35.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री से 26.0 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Tags

Next Story