Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में फिर बन रहे बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Mausam Ki Jankari
उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ अपना असर और प्रभाव लगातार बनाए हुए है जिसकी वजह से प्री मानसून गतिविधियां और बारिश सम्पूर्ण इलाके में दर्ज हो रही है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिस कारण मैदानी राज्यों में चार- पांच दिनों से अधिकतर स्थानों पर हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान मेें कमी आई है।
मौसम प्रणाली के प्रभाव से पूर्वी पाकिस्तान, पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है, साथ ही एक आज़ एक टर्फ रेखा पंजाब से पश्चिमी हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश से उड़ीसा तट तक बनीं हुई है। जिस कारण दो दिनों तक हरियाणा के उत्तरी और पश्चिमी दक्षिणी जिलों पर अधिक प्रभाव रहेगा और शेष हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में भी अधिकतर स्थानों पर हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी/बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पाकिस्तान और राजस्थान पर लगातार नए बादलों का निर्माण और फूटाव जारी है इसलिए हरियाणा के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में रविवार देर रात से कल सुबह से ही प्री मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विपरीत हवाओं के मिलन से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर बादलों ने डेरा जमा रखा है। सम्पूर्ण इलाके में मौसम खुशगवार और सुहावना बना हुआ है। रविवार को मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल के साथ कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी आदि स्थानों पर ही देखने को मिला। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री से 35.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री से 26.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। यह बरसात खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित होगी और नरमा कपास के लिए सोना साबित होगी। सोमवार को मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर भी देखने को मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS