Weather Update : हरियाणा सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का आगाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : हरियाणा सहित उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का आगाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ठंड अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान कम होने लगा है। साथ ही हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड आगाज करने लगी है।

देश के सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में ठंड अपना विकराल रूप दिखाने लगी है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान कम होने लगा है। साथ ही हाड़ कंपा देने वाली सूखी ठंड आगाज करने लगी है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों को कोहरे ने अपने आगोश में ले लिया है। इस प्रकार के मौसम से कृषि फसलों को फायदा होगा परन्तु आमजन यात्रा सावधानीपूर्वक करें। दिनभर तेज़ चमकदार धूप खिली रहने से अभी भी अधिकतम तापमान सामान्य ही बना हुआ है जिससे आमजन को कुछ राहत मिल रही है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में उत्तरी बर्फिली हवाओं से रात्रि का पारा लुढ़कने लगा है। दिन के समय नमी वाली दक्षिणी पश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हवाओं से पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में वातावरण में नमी की मात्रा में बढ़ोतरी हुई है। जिस कारण और सुबह के दौरान घना कोहरा बनना शुरू हो गया है। दो पवनों के मिलन से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बादलवाही भी देखने को मिल रही है। मंगलवार को भी हरियाणा व एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बादलवाही देखने को मिलेगी। अभी आगे मौसम में इसी प्रकार की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में कंपकंपा देने सूखी ठंड और कुछ स्थानों पर सुबह व शाम की शीत लहर और कोहरे की सफेद चादर अपने आगोश में ले लेगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर आरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

सोमवार को सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में आदमपुर ( जालंधर ) 2.0°c न्यूनतम तापमान के कारण सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि हरियाणा के हिसार में 3.0 डिग्री, गुड़गांव में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में कुछ स्थानों पर शीत लहर और पाला जमने साथ ही सघन कोहरे ने भी अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में 25 दिसंबर को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर जबरदस्त बर्फबारी और तराई क्षेत्र में बारिश की गतिविधियां जबकि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के उत्तरी हिस्से में हल्की बारिश की गतिविधियों की लंबें इंतजार के बाद संभावना बन रही है। आने वाले नए साल की शुरुआत में ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड के साथ शीत ऋतु के सभी रंग देखने को मिलेंगे।

सोमवार को हरियाणा में न्यूनतम तापमान के आंकड़े ( डिग्री सेल्सियस में )

बालसमंद (हिसार) 2.2, हिसार 3.0, गुड़गांव 3.8, झज्जर 3.9, महेन्द्रगढ़ 4.3, नारनौल 4.5, फतेहाबाद 4.8, मेवात 5.3, कौल ( कैथल ) 5.6, जींद 5.7, सिरसा 5.8, भिवानी 6.1, करनाल 7.0, जगदीशपुर ( सोनीपत ) 7.2, चंडीगढ़ शहर 7.3, रोहतक 7.6, अंबाला 7.8 और कुरुक्षेत्र 8.1

स्त्रोत भारतीय मौसम विभाग

Tags

Next Story