Weather Update : हरियाणा में झमाझम बारिश के साथ तेज अंधड़ और ओलावृष्टि, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update : हरियाणा में झमाझम बारिश के साथ तेज अंधड़ और ओलावृष्टि, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
X
शनिवार को सुबह से ही हरियाणा व एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने की गतिविधियां दर्ज की गई।

Mausam Ki Jankari

शुक्रवार से सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर मौजूद है। इसका प्रभाव मैदानी इलाकों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली उत्तर में शुक्रवार दोपहर बाद से देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह से ही हरियाणा व एनसीआर में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ अंधड़ चलने की गतिविधियां दर्ज की गई। दोपहर बाद अनेक स्थानों पर हल्की बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार सुबह से ही पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के पश्चिमी हिस्से पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिस कारण पूर्वी राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में तीव्र गरज चमक के बादलों का फूटाव और निर्माण हुआ है। इससे हरियाणा में सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भुना, टोहाना, आदमपुर, अग्रोहा, कैथल, राजौंद, पूंडरी, असंध, निसिंग, घरौंडा, मतलौदा, पानीपत एवं नोएडा में हिसार भिवानी, कैथल, जींद, रोहतक व पानीपत आदि जिलों में हल्की बारिश और तेज रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हुई। अगले कुछ धंटे में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव और फैलाव हरियाणा व एनसीआर दिल्ली के अन्य हिस्सों में देखा जाएगा। अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी प्रकार की प्री मानसून की गतिविधियां जिसमें 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और आंधी अंधड़ चलने के साथ सिमित स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेंगी, क्योंकि वर्तमान में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इसके अलावा सम्पूर्ण इलाके में 23 और 24 तारिख को प्री मानसून की गतिविधियां अधिक मात्रा में दर्ज की जाएंगी। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। लोगों को भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से कुछ दिन राहत मिलेगी।

Tags

Next Story