Weather Update: हरियाणा में शीत लहर का दौर हुआ समाप्त, आमजन को ठंड से मिली राहत

Weather Update: हरियाणा में शीत लहर का दौर हुआ समाप्त, आमजन को ठंड से मिली राहत
X
हरियाणा में ठंड का कहर धीरे-धीरे अब थमने लगा है। नव वर्ष 2023 के जनवरी के पहले सप्ताह से ही ठंड ने लोगों को राहत देने का काम किया है।

हरियाणा में ठंड का कहर धीरे-धीरे अब थमने लगा है। नव वर्ष 2023 के जनवरी के पहले सप्ताह से ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर शुरू हुआ गंभीर शीत लहर का दौर समाप्त हो गया है। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी के साथ आमजन को आफत भरी हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत मिली है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में पारा में उछाल देखने को मिल रहा है। दो तीन दिनों में ही कुछ स्थानों पर रात्रि के तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस से 8.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज हुई है और सम्पूर्ण इलाके में आमजन को आफत भरी ठंड और शीत लहर से आमजन को राहत मिली है।

हवाओं की दिशा और गति में बदलाव

आज बृहस्पतिवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि के तापमान सामान्य से अधिक बने हुए हैं। मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी मैदानी राज्यों पर पिछले दिनों से लगातार उत्तरी बर्फीली हवाओं का प्रभुत्व का रूक और थम गया है। क्योंकि इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर बनने से सम्पूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा और गति में बदलाव हो गया है। हवाएं दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो गई है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड के प्रचंड रूप में कमी देखने को मिल रही है और साथ ही साथ शीत लहर भी थम सी गई है।

धीरे धीरे सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम( रात्रि) तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस से 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस से 23.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति दर्ज नहीं हुई है एक ही दिन में अनेक स्थानों पर 2.0 डिग्री सेल्सियस से 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

चंडीगढ़ में बूंदाबांदी बारिश

आज बृहस्पतिवार को सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं भी शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति नहीं बनीं हुईं। दोहरी मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आज सुबह से ही बादल वाही देखने को मिल रही है साथ ही बुधवार रात्रि को हरियाणा के उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर और चंडीगढ़ में हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया है। आज रात्रि और कल भी हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पर हल्की बारिश बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है केवल सीमित स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है।

सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में जल्द ही मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है। क्योंकि जैसे ही मौसम प्रणाली 14 जनवरी को हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी वैसे ही मकर संक्रांति के बाद सम्पूर्ण इलाके पर हवा का पैटर्न फिर से बदल जाएगा। एक बार फिर से हिमालय की ठंडी बर्फीली उत्तरी हवाओं के आगाज होने से शीत लहर, कोल्ड डे कोहरा, पाला जमने की स्थिति, दिन और रात्रि तापमान में भारी गिरावट, और हाड़ कंपा देने वाली ठंड का इस सीजन का तीसरा दौर आने की प्रबल संभावना बन रही है।वर्तमान परिदृश्य में, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पहाड़ों की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, उत्तरी राजस्थान और पंजाब पर इसका प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण इतना प्रभावशाली नहीं है कि सम्पूर्ण इलाके में वर्षा क्षेत्र को फैला सके। 12 और 13 जनवरी को सर्दियों की बारिश ज्यादातर पंजाब, हरियाणा के उत्तरी पूर्वी हिस्से, एनसीआर दिल्ली के कुछ स्थानों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रहेगी।

जिला महेंद्रगढ़ में मौसम पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सुबह के घंटों के दौरान हल्की धुंध साथ ही आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है जिसकी वजह से सूर्य और बादलों के बीच लुका छिपी का खेल देखने को मिला। आज जिला महेंद्रगढ़ में तापमान में उछाल देखने को मिला और नारनौल और महेंद्रगढ़ के रात्रि के तापमान क्रमश 9.0 डिग्री सेल्सियस और 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज हुई है और एक ही दिन में 4.4 डिग्री सेल्सियस उछाल देखने को मिला। जबकि जिला महेंद्रगढ़ में आज आंशिक बादलवाही की वजह से दिन के तापमान मामूली गिरावट के साथ क्रमशः 19.5 डिग्री सेल्सियस और 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story