Weather Update : हरियाणा, दिल्ली और NCR में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, IMD ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट किया जारी

Weather Update : हरियाणा, दिल्ली और NCR में रिकॉर्ड तोड़ रही गर्मी, IMD ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट किया जारी
X
भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के भीषण प्रभाव से सम्पूर्ण हरियाणा और एनसीआर- दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की छलांग लगातार जारी है।

Mausam Update : बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म हवाओं हीट वेव ( लू ) का कहर लगातार मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा और एनसीआर- दिल्ली पर जारी है। शनिवार को अनेक स्थानों पर पारा 45.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। इस भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के भीषण प्रभाव से सम्पूर्ण हरियाणा और एनसीआर- दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर लगातार दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी की छलांग लगातार जारी है। जिस कारण लोग परेशान और चिंतित हैं।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि राजस्थान और गुजरात पर बने प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन में तेजी के कारण सम्पूर्ण इलाके में नमी और आर्द्रता लगभग नदारद है। ऊपर से सूर्य की चमकीली जलती व तपती सीधी किरणों के साथ गर्मी अपने तीखे और प्रचंड तेवरों से साथ ही साथ प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन की वजह से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थार मरुस्थल की तरफ से आईं पछुआ पवनों ने सम्पूर्ण इलाके पर आगाज किया हुआ है, जिस कारण पारा बढ रहा है। जिसकी वजह से अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस और उसको पार करने के लिए आतुर है।

रेड अलर्ट जारी

इस प्रकार की विषम और विकट मौसमी परिस्थितियों और गतिविधियों की वजह से भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने शनिवार को सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर ऑरेंज अलर्ट और साथ ही साथ हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना तावडू ,आदि पर भीषण गर्मी और उष्ण तीक्षण और तीव्र हीट बेव लू चलने की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया है। जब किसी स्थान विशेष ( मैदानी ) पर में 40.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जाता है या सामान्य तापमान से पारा 6.5 डिग्री उपर दर्ज हो तो हीट वेव लू चलती है, और जब तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया जाता है तब तीव्र और गंभीर हीट वेव लू चलने लगती है।

इस दिन होगी आंशिक बादलवाही

हरियाणा में तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है इसलिए यहां हीट वेव लू की गंभीर स्थिति बनी हुई है। सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अभी तीन चार दिनों तक आमजन को गर्मी के प्रचण्ड ताण्डव से राहत मिलती नजर नहीं आ रही। एक ताजा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 12 अप्रैल 2022 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 12-14 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है और सम्पूर्ण इलाके में विपरीत हवाओं के मेल से आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही साथ 11 और 13 अप्रैल के दौरान कुछ स्थानों पर में धूल भरी हवाएं और अंधड़ चलने की संभावना बन रही है।

शनिवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा

फरीदाबाद 45.2°c, गुड़गांव 44.5°c, बालसमंद 44.5°c, सिरसा 44.4°c, महेंद्रगढ़ 44.0°c, जींद 43.9°c, नारनौल 43.6°c, रोहतक 43.6°c, मानेसर 43.6°c, झज्जर 43.2°c, रोहतक 42.8°c, भिवानी 41.7°c, कैथल 41.4°c, अंबाला 40.0°c, चंडीगढ़ 39.1°c, पंचकुला 38.3°c

Tags

Next Story