Weather Update : उत्तरी भारत में गर्मी ने ताेड़ा रिकॉर्ड, दो मई के बाद हरियाणा सहित इन राज्यों को मिलेगी राहत

Weather Update : उत्तरी भारत में गर्मी ने ताेड़ा रिकॉर्ड, दो मई के बाद हरियाणा सहित इन राज्यों को मिलेगी राहत
X
वर्तमान में आधे से अधिक भारत के हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं।

Mausam Ki Jankari : वर्तमान में आधे से अधिक भारत के हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व एनसीआर दिल्ली में उष्ण भीषण और तीक्ष्ण गर्मी के साथ-साथ प्रचण्ड व गंभीर हीट वेव अपने तीखे अंदाज से आगाज किए हुए है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में पाकिस्तान के बलूचिस्तान और थार मरुस्थल से पश्चिमी गर्म हवाओं की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में रिकॉर्ड तोड गर्मी अपने चरम पर बनीं हुई है। साथ ही संपूर्ण इलाके पर गंभीर हीट वेव लू का तांडव देखने को मिल रहा है।

जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके से नमी और आर्द्रता नदारद है और वर्तमान में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ या समुद्री प्रणाली विकसित नहीं होने की वजह से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में उछाल देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर 29 अप्रैल से 2 मई तक ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वर्तमान में कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से राजस्थान और हरियाणा के सिमित स्थानों पर कल शनिवार को केवल तीव्र गति से हवाएं और गरज चमक के साथ कुछ स्थानों पर आंधी अंधड़ चलने के साथ बिखराव वाली बादलवाही देखने को मिल सकती है। इस मौसमी प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा ।

2 मई तक राहत नहीं

सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 2 मई तक भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू चलने से आमजन को राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जाताया है कि दो मई से हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पंजाब में बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जो चार मई तक जारी रहेगी। इसे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इन राज्यों में अधिकतर स्थानों पर तीव्र गति ( 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ) हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने की संभावना है। आने वाले तीन चार दिनों तक तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी जिससे तापमान 47.0 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा होने की संभावनाएं हैं।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ‌सम्पूर्ण सूबे में दिन के तापमान में सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई है जबकि सूबे में अधिकतर स्थानों पर रात्रि के तापमान में सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आमजन को सलाह दी जाती है बहुत जरूरी हो तब ही घर से बाहर निकलें और प्रचण्ड हीट बेव लू से बचने के घरेलू उपाय अपनाकर अपने आप को सुरक्षित करें। हर रोज अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इसी बढ़ोतरी के कारण गुड़गांव, नारनौल, भिवानी, रेवाड़ी करनाल हिसार आदि शहरों में अधिकतम तापमान के कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

दो दिन का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर 29 अप्रैल से दो मई तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। सूर्य की चमकीली व जलती किरणें आग के शोले बरसा रही हैं। जिसकी वजह से सम्पूर्ण हरियाणा, एनसीआर दिल्ली विशेष जिले में आमजन भीषण गर्मी और लू के थपेड़ाें से परेशान हैं।

चक्रवात की भी संभावना

मौसम विभाग की मानें तो, 4 मई को भी अंडमान सागर में एक चक्रवात विकसित हो रहा है, जिसके बाद 5 मई को निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पूर्वी भारत के ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में तापमान पहले ही गिर चुका है।

Tags

Next Story