गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड : हरियाणा में 46 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत

गर्मी ने तोड़ा 122 साल का रिकॉर्ड : हरियाणा में 46 के पार पहुंचा अधिकतम तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत
X
सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार आसमान से आग बरस रही है और गर्मी अपने चरम पर है।

Mausam Ki Jankari : अप्रैल महीने में भीषण गर्मी ( scorching heat ) ने 122 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले मार्च में गर्मी ने 121 साल का गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार आसमान से आग बरस रही है और गर्मी अपने चरम पर है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म और शुष्क पवनों का सीधा प्रभाव जारी है। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में नमी नदारद है और दिन- प्रतिदिन भीषण और असामान्य गर्मी आमजन को प्रभावित कर रही है। दिन के समय आसमान से आग के शोले बरस रहे हैं जिस कारण सड़कें और बाजार सुनसान हैं। इसके साथ- साथ लू के थपेड़ों ने भी हाल बेहाल किया हुआ है। आज़ हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान ( maximum temperature ) 42.0 डिग्री से 46.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू की वजह से भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) ने आमजन को आफ़त वाली गर्मी से बचने हेतु एतिहात बरत ने हेतु ऑरेंज ( orange alert ) और येलो अलर्ट ( yellow alert ) जारी कर दिया है।

2 मई के बाद राहत की उम्मीद

राजस्थान में दोपहर बाद बादलों का फूटाव जारी है, साथ हरियाणा के कुछ हिस्सों में और जिला महेंद्रगढ़ में दोपहर बाद हल्की बादलवाही देखने को मिल रही है। रात्रि के समय तेज़ गति की हवाएं चलने की उम्मीद है। परन्तु इस दौरान मौसम शुष्क ही बना रहने की संभावनाएं हैं। आने वाले दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी जारी रहने वाली है। उसके बाद 2 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने जा रहा है जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा।

इससे सम्पूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी और उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 3 और 4 मई के दौरान में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और बुंदाबांदी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी वजह से तापमान में 2.0 से 4.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट देखी जाएगी।


Tags

Next Story