Weather Update : हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में बढ़ी गर्मी, रविवार काे फिर बदलेगा मौसम

Weather Update : हरियाणा सहित मैदानी राज्यों में बढ़ी गर्मी, रविवार काे फिर बदलेगा मौसम
X
आगामी 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर चक्रवातीय हवाओं का परिसंचरण तंत्र बनने से 17 अप्रैल को राजस्थान के अनेक स्थानों के साथ हरियाणा के पश्चिमी जिलों में मौसम बदलने वाला है।

Mausam Ki Jankari : अधिकतर मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और प्रचण्ड और गंभीर हीट वेव लू अपने तीखे अंदाज से आमजन को एक बार फिर से प्रभावित करने लगीं है। साथ ही साथ सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हुई है। शनिवार को सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में 46.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना बन रही है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पिछली मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा एनसीआर से समाप्त होते ही गुजरात और राजस्थान पर बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन ने अपना जलवा दिखना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म पश्चिमी हवाओं की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में प्रचंड गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। शनिवार को हरियाणा में अधिकतर स्थानों का 40.0 डिग्री से 45.3 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

रविवार को मौसम में बदलाव

रविवार को मौसम में हल्का बदलाव होने वाला है। आगामी 24 घंटों में पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर चक्रवातीय हवाओं का परिसंचरण तंत्र बनने से 17 अप्रैल को राजस्थान के अनेक स्थानों के साथ हरियाणा के पश्चिमी जिलों में कुछ स्थानों पर दोपहर के बाद एक बार पुनः मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी/ अंधड़ के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। इसके साथ प्रभावित इलाके में विपरीत हवाओं के मिलन से आंशिक बादलवाही भी देखने को मिल सकती है और साथ ही साथ एक दो स्थानों पर हवाओं के साथ हल्की बुंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना है। शेष हरियाणा के सभी स्थानों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा और अधिकतर स्थानों पर भीषण गर्मी और हीट वेव लू चलेंगी। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में आगामी 48 घंटों में हल्की बढ़ोतरी होने यानि अधिकतम तापमान 40.0 से 45.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जाएगा।


Tags

Next Story