Weather Update : हरियाणा व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू ने किया परेशान, 47 पार पहुंचा पारा, जानें आगे का मौसम

Weather Update
देश के उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर एक बार फिर पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य स्थापित हो गया है। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके में तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है और भीषण गर्मी के साथ लू चलने लगी है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि इस साल का भीषण गर्मी का सातवां दौर जारी है परन्तु यह दौर सबसे छोटा रहने वाला है क्योंकि यह दौर जल्दी ही समाप्त होने वाला है।
वर्तमान में मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क और गर्म हवाओं की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश कर गया था परन्तु कमजोर मौसम प्रणाली की वजह से केंद्रीय पाकिस्तान पर एक कमजोर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है। विपरीत हवाओं के मिलन की सम्पूर्ण इलाके पर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील और अस्थिर बना हुआ है। इस दौरान पछुआ पवनों का अस्तित्व मजबूत है और दक्षिणी पश्चिमी पवनों का अस्तित्व बिल्कुल कमजोर है जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में सुबह और दोपहर बाद कुछ समय के लिए आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है और जल्द गायब हो जाते हैं और कभी कभी तेज़ धुल भरी हवाएं चल रही है।
पछुआ पवनों के प्रबल अस्तित्व के कारण है और साथ ही साथ सम्पूर्ण इलाके से नमी, आर्द्रता और बारिश की गतिविधियां बिल्कुल नदारद है और मौसम शुष्क और गर्म बना हुआ है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में आसमान से आग बरस रही है और सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है साथ ही साथ भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस से 47.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
जानिए कहां कितना तापमान रहा
बालसमंद में 47.2°c, महेंद्रगढ़ में 47.0°c, मेवात में 46.5°c, सिरसा में 46.3°c, जींद में 46.0°c, रोहतक में 45.5°c, रेवाड़ी में 45.4°c, मानेसर में 45.3°c, नारनौल में 45.2°c, हिसार में 45.1°c, महेंद्रगढ़ में 45.1°c, रोहतक में 44.8°c, सोनीपत में 44.7°c, भिवानी में 44.3°c, फतेहाबाद में 44.2°c, गुड़गांव में 44.2°c, चंडीगढ़ में 44.0°c, झज्जर में 43.9°c, यमुनानगर में 43.9°c, कैथल में 43.8°c, अंबाला में 43.6°c, कुरुक्षेत्र में 43.5°c, करनाल में 43.1°c और पंचकुला में 42.4°c अधिकतम तापमान रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS