Weather Update : अगले कई दिन झमाझम बारिश के आसार, ये राज्य हाे जाएं सावधान , IMD का अलर्ट जारी

Weather Update : अगले कई दिन झमाझम बारिश के आसार, ये राज्य हाे जाएं सावधान , IMD का अलर्ट जारी
X
आंध्रा के तट पर बने चक्रवात के आज रविवार काे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाेने की संभावना है। जो 48 घ् के दौरान डिप डिप्रेशन में बदल जाएगा, इसकी वजह से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में धमाकेदार बारिश देखने को मिलेगी।

Mausam Ki Jankari

रविवार को देश के मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के दक्षिणी पूर्वी हिस्सों व एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां देखने को मिली, जबकि शेष हरियाणा में कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई। राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को सुबह से मौसम हरियाणा व एनसीआर पर मेहरबान रहा। हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, पानीपत, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना, तावडू, मेवात, फिरोजपुर झिरका, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी के साथ हिसार और सिरसा आदि जिलों में मानसून गतिविधियां दर्ज की गई।

आज रविवार को दक्षिणी पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया से अगले 48 धंटे में डिप डिप्रेशन में बदलाव होने पर 8 से 12 अगस्त के दौरान उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिमी उत्तर पश्चिमी की ओर बढ़ेगा। आने वाले दिनों में सम्पूर्ण गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और दक्षिणी पूर्वी राजस्थान आदि राज्यों में धमाकेदार जबरदस्त बारिश हो सकती है। इस दौरान 50-62 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ गति से हवाएं चलने की भी संभावना है। जबकि इस दौरान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड आदि में बारिश की कमी देखने को मिलेगी। परंतु पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख लगातार मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा, एनसीआर और उत्तर प्रदेश पर रहेगा जिस कारण उत्तरी मैदानी राज्यों में दोपहर बाद बिखराव वाली हल्की बारिश जारी रहेगी। वर्तमान में पाकिस्तान के मध्य में एक पश्चिमी विक्षाेभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। रविवार को मानसून ट्रफ रेखा जेसलमेर, काेटा, सागर, पेंड्रा राेड, बालासाेर से हाेकर बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक शक्तिशाली चक्रवात बना हुआ है। मध्य राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। दक्षिणी महाराष्ट्र से उत्तरी केरल तक अपतटीय ट्रफ बना हुआ है।

आंध्रा के तट पर बने चक्रवात के आज रविवार काे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाेने की संभावना है। जो 48 घ् के दौरान डिप डिप्रेशन में बदल जाएगा, इसकी वजह से उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात में धमाकेदार बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और एनसीआर दिल्ली पर इस मौसमी प्रणाली का आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा। कल हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश की संभावना बन रही है जबकि शेष हरियाणा में बिखराव वाली बारिश ही रहेगी। आज हरियाणा में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री से 33.0 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags

Next Story