Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में जोरदार बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में जोरदार बारिश, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
X
शुक्रवार को दोपहर से शाम के दौरान हरियाणा के कई जिलों में गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। आज रात को भी अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Mausam Ki Jankari

मानसून टर्फ रेखा उत्तरी होने से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में लगातार मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि आज मानसून टर्फ उत्तर की और अपनी सामान्य स्थिति में है। बंगाल की खाड़ी पर एक चक्रवातीय हवाओं का घेरा बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाइन गंगानगर, नारनौल और अलीगढ-हरदौई से डाल्टनगंज-बरहमपुर होते हुए सिल्चर- इम्फाल तक जा रही है। इसके अलावा उत्तरी कर्नाटक से केमोरीन सागर तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। एक ऊपरी वाय परिसंचरण दक्षिणी पाकिस्तान और उससे सटे पश्चिमी राजस्थान पर स्थित है। टर्फ रेखा के सहारे बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का रूख मैदानी राज्यों पर जारी है जिसकी वजह से मैदानी राज्यों पर विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में के दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कुछ स्थानों मूसलाधार बारिश देखने को मिल रही है।

आज रात्रि को एक नया वैस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है जिस कारण पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है। अरब सागर से प्रचुर मात्रा में पश्चिमी दक्षिणी हवाओं से नमी मिलने वाली है, जिससे शनिवार 30 जुलाई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में और पंजाब, उत्तराखंड के साथ उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल आदि में मध्यम से तीव्र और कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने और शेष हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जुलाई के अंत और अगस्त के पहले सप्ताह तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

हरियाणा का मौसम

आज शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 31.0 से 36.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को दोपहर से शाम के दौरान हरियाणा के कई जिलों चंडीगढ़, अम्बाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नुंह, पलवल, पंचकुला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर आदि में गर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश दर्ज की गई। आज रात को भी अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Tags

Next Story