Weather Update : देश के इन राज्यों में अगले 3-4 दिन भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari
वर्तमान समय में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखंड आदि राज्यों में मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। पिछले कुछ दिनों से मानसून की सक्रियता गुजरात, मध्यप्रदेश, दक्षिण राजस्थान और उड़ीसा पर बनी हुई थी, परन्तु अब इन राज्यों में मानसून गतिविधियों में कमी आएगी। जबकि पिछले कुछ दिनों से पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तरप्रदेश में अधिकतर जगह केवल बादलवाही और बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही थी। मानसून के सक्रिय मौसमी तंत्र मध्य भारत में चले गए थे। परन्तु 28 जुलाई से मौसम प्रणाली अब फिर से उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में स्थापित होने से मानसून गतिविधियों में सक्रियता बढ़ी है। वर्तमान में एक साथ 2-3 मौसमी तंत्र अलग -अलग समय पर अगले एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को प्रभावित करेंगे जिससे 28 जुलाई से कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल और झारखंड सभी राज्यों में 28 जुलाई से फिर से मानसून की बारिश होने की संभावना है। मानसून की टर्फ रेखा अब वापिस उत्तर भारत की तरफ आ चुकी है। इस समय मानसून की टर्फ रेखा गंगानगर, हिसार, नारनौल, आगरा, प्रयागराज, रांची, कोलकाता से गुजर रही है साथ ही साथ एक अन्य टर्फ रेखा इस मुख्य टर्फ रेखा से रांची से निचे भूवनेश्वर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। इसके अलावा मध्य राजस्थान पर मौजूद चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब पाकिस्तान की तरफ बढ़ गया है। इसके अलावा एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ कल से भारत के पर्वतीय क्षेत्रों पर आ जाएगा। जिसकी वजह से एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन पंजाब पर बनने की संभावना बन रही है। बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली पवनों के साथ अरब सागर की पश्चिमी दक्षिणी नमी प्रचुर मात्रा में मिलने की संभावनाएं बन रही है।
इन सभी प्रणालियों के कारण आज से सम्पूर्ण इलाके पर बारिश में इजाफा और विस्तार होने लगेगा। जिस कारण सम्पूर्ण इलाके विशेषकर हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में कभी उत्तरी जिलों तो कभी दक्षिणी और पूर्वी तो कभी पश्चिमी और केन्द्रीय जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर मूसलाधार तेज़ बारिश हो सकती है। इस मौसमी प्रणाली द्वारा भारत के उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश और बादल फटने और भूस्खलन की गतिविधियों में इजाफा होगा, साथ ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, उत्तरी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, झारखंड के साथ हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में भी 28 से 31 और अगस्त महीने के प्रथम सप्ताह के शुरुआत में हर रोज कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कुछ स्थानों मूसलाधार भारी बारिश होगी। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 2 से 4 अगस्त के बीच हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बिखराव वाली हुई हल्की से मध्यम बारिश देखी जाएगी। उसके बाद भी बारिश गतिविधियां लगातार जारी रहेंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS