Weather Update In Haryana : हरियाणा के सात जिलों में अभी भी सामान्य से कम बारिश, जानें- आगे कैसा रहेगा मौसम

Weather Update In Haryana : हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में इस साल अपने निर्धारित समय पर मानसून का आगमन हुआ। 30 जून से 24 जुलाई तक सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कहीं कम तो कहीं ज्यादा मानसून बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। परन्तु धीरे धीरे सम्पूर्ण इलाके में मानसून बारिश का फैलाव और प्रसार हो रहा है। हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर मानसून सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। परन्तु आंकड़ों के हिसाब से अभी हरियाणा के सात जिलों में अभी भी बारिश कमी बनी हुई ।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में अनेक मौसम प्रणाली बनीं हुईं हैं जिसमें उड़ीसा और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर बना ऊपरी हवा का चक्रवातीय सरकुलेशन आज दक्षिणपूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हाे गया है। साथ ही साथ दक्षिणी पश्चिम राजस्थान पर बना चक्रवातीय सरकुलेशन जल्दी ही एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वर्तमान समय में मानसून ट्रफ रेखा राजस्थान जैसलमेर, कोटा, मध्यप्रदेश के जबलपुर, पेंड्रा रोड, झारसुगुडा, चांदबाली भूवनेश्वर से होते हुए दक्षिण पूर्व की ओर बंगाल की पूर्व मध्य खाड़ी पर बने एक लो प्रेशर एरिया तक जा रही है।एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। यह समुद्र तल से 7.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक है।एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इससे सटे कच्छ और दक्षिण पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है।
उत्तर दक्षिण ट्रफ रेखा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी पवनों का आधिपत्य जारी है। टर्फ रेखा की दक्षिणी स्थिति व अन्य मौसम प्रणालियों की वजह से राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ उड़ीसा पर जबरदस्त बारिश की गतिविधियां जारी है। जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल बादलवाही और कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश जारी है और आने वाले दो दिनों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार बिखराव वाली बारिश की गतिविधियों को और सीमित स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को दर्ज किया जाएगा। 27 जुलाई को मानसून टर्फ रेखा उत्तरी होने के आसार बन रहे है जिसकी वजह से पंजाब राजस्थान हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड सभी मैदानी राज्यों में झमाझम बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही है।
जिला - बारिश में कमी %
अम्बाला - 33%
यमुनानगर - 28%
सोनीपत - 12%
फरीदाबाद - 39%
पलवल -3%
गुरुग्राम - 30%
नूहं मेवात - 17%
जबकि हरियाणा के बाकी सभी 15 जिलों में आज 24 जुलाई तक मानसून बारिश सामान्य से अधिक हुई हैं ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS