गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड : हरियाणा, NCR-दिल्ली में 47 डिग्री पार पहुंचा अधिकतम तापमान, जानिए कब मिल सकती है राहत

देश के मैदानी राज्यों में भीषण गर्मी का तांडव जारी है और हीट वेव पूरे शबाब पर है। जिससे आमजन इस आफ़त भरी गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार मरुस्थली पवनों का आगाज हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी के साथ दक्षिणी पूर्वी जिलों पर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, सोहना, तावडू, सोनीपत व एनसीआर दिल्ली में लगातार जारी है। इसके अलावा शेष हरियाणा के जिलों में भी पसीने और उमस वाली गर्मी लगातार बढ रही है।
इसके साथ ही दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को हरियाणा के हिसार और सोनीपत जिले में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सूबे में तापमान सामान्य तापमान से 7.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर बढ़ गया है, इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही हरियाणा के बीच से होकर एक तिरछी टर्फ रेखा के कारण संक्रमण ज़ोन ( जहां दो पवनों का मिलन होता है) और मौसम में अस्थिरता की वजह से दोपहर बाद बादलवाही के साथ तेज़ गति धुल भरी हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया गया है।
आने वाले तीन दिनों में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.0 डिग्री से 2.0 डिग्री सेल्सियस तापमान की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही साथ वर्तमान में बने संक्रमण ज़ोन और मौसम में अस्थिरता की वजह से आंशिक बादलवाही के साथ धुल भरी हवाएं चलने की संभावना बन रही है। 16 मई को एक नया कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा जिस कारण मैदानी राज्यों में कुछ स्थानों पर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील होने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS