Weather Update : हरियाणा में 41 पार पहुंचा गर्मी का पारा, जानिए कब मिल सकती है राहत

Weather Update : हरियाणा में 41 पार पहुंचा गर्मी का पारा, जानिए कब मिल सकती है राहत
X
हरियाणा में पिछले 15 दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से लू की ब्यार चल निकली है। हालांकि शनिवार को हवाओं के चलने के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Mausam Ki Jankari : हरियाणा में पिछले 15 दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान से लू की ब्यार चल निकली है। हालांकि शनिवार को हवाओं के चलने के कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू हुआ गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा। करीब एक दशक के अंतराल में 2 अप्रैल के दिन हरियाणा में अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। अप्रैल के आरंभ में ही मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है।

अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होने लगी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वर्ष 2012 में इसी दिन तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गत सात वर्ष के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में इस दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद किसी भी वर्ष में इस दिन इतनी गर्मी नहीं पड़ी। गत वर्ष 2 अप्रैल के दिन तापमान 35 डिग्री सेल्सियस ही रहा था। गर्मी के कारण लोगों का अभी से बुरा हाल होने लगा है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक गर्म व खुश्क मौसम बना रहेगा। पिछले 15 दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। मार्च माह में ही अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इस बार मार्च माह में ही गर्मी ने मई जैसे तेवर दिखाए, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों व दुकानदारों के अलावा छात्रों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अप्रैल माह में चलने वाले पंखे व एसी की भी शुरूआत हो गई है।

आमतौर पर घरों में अप्रैल माह में ही फ्रिजों में पानी ठंडा करने के लिए रखा जाता था लेकिन इस बार मौसम बदलने से मार्च में ही यह सब करना पड़ रहा है। कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार यह तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक है जबकि रात्रि तापमान सामान्य ही चल रहा है। इसका मुख्य कारण मैदानी क्षेत्रों में कोई मौसमी सिस्टम का प्रभाव न होना तथा खुश्क व गर्म पश्चिमी हवाओं का चलना है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा राज्य में 6 अप्रैल तक आमतौर पर मौसम गर्म व खुश्क बने रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी व रात्रि तापमान सामान्य बने रहने की संभावना है।

बढ़ी बिजली की मांग

गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ने लगी है। मांग और आपूर्ति में अंतर होने के कारण कई बार पावर कट भी लगे। निगम सूत्रों के अनुसार अगर गर्मी इसी तरह अपना प्रचंड रूप दिखाती रही, तो इससे बढ़ी हुई मांग को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। लोगों को पावर कटों का सामना करना पड़ेगा।

फसल कटाई जोरों पर

बढ़ते तापमान का सीधा असर गेहूं की फसल पर पड़ा है। गेहूं की पछेती फसल भी तापमान बढ़ने के कारण पककर तैयार हो चुकी है। इससे किसानों को समय से पूर्व फसल की कटाई करनी पड़ रही है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार पछेती गेहूं की फसल समय से पहले कटाई पर आने के कारण उसके उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ेगा।

Tags

Next Story