Weather Update : हरियाणा सहित उत्तर भारत में Monsoon ने फिर पकड़ी रफ्तार, इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari
उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों और मैदानी राज्यों राजस्थानख, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है और अपनी लय में आ गया है। जिस कारण 5 से 8 अगस्त के दौरान कहीं हल्की, कहीं मध्यम और कुछ स्थानों भारी बारिश की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल ( हरियाणा ) के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। इस साल मानसून मेहरबान है। पिछले दो- तीन दिनों से कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही थी। कुछ दिन से सुस्त मानसून में अब फिर से सक्रियता आ गई है। जो अगले 4 -5 दिनों तक सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, एनसीआर दिल्ली व राजस्थान, बिहार, बंगाल और झारखंड पर बनी रहेगी। साथ ही सम्पूर्ण उत्तरी पर्वतीय इलाकों में भी मानसून गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
9 से 12 अगस्त के दौरान भी कई राज्यों में बारिश
वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर-मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। साथ ही पुर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिस कारण अरब सागर की नमी वाली हवाओं के साथ बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी पुर्वी नमी वाली हवाओं का रूख उत्तर भारत के मैदानी राज्यों पर जारी है। इसके अलावा आज मॉनसून की टर्फ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, भोपाल, मंडला, रायपुर, सुबर्णपुर, भुवनेश्वर और फिर बंगाल की खाड़ी ड़ी के मध्य-पुर्वी इलाको तक बनी हुई है। 7 अगस्त के बाद मानसून टर्फ रेखा वापिस से उत्तर भारत की तरफ आएगी। साथ ही बंगाल की खाड़ी पर एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे हैं। इन सभी मौसम प्रणालीयों द्वारा सम्पूर्ण इलाके में मानसून गतिविधियां जारी है। 7 और 9 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया और वेलमारक लो प्रेशर एरिया का निर्माण होने से 9 से 12 अगस्त के दौरान राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और गुजरात में भारी बारिश देखने को मिलेगी, जबकि हरियाणा के दक्षिणी हिस्सों और एनसीआर दिल्ली में भी इसका आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
हरियाणा व एनसीआर दिल्ली का मौसम
शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर कहीं हल्की तो कहीं मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश देखने को मिली। अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है जिस कारण मौसम सुहावना बना हुआ है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से 33.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS