Weather update : आफत भरी गर्मी से मिली राहत, हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें- कैसा रहेगा मौसम

Weather update : आफत भरी गर्मी से मिली राहत, हरियाणा में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में झमाझम बारिश, जानें- कैसा रहेगा मौसम
X
हरियाणा की शिवालिक रेंज, उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल और अरावली रैंज भिवानी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी रेवाड़ी और कॉटन बेल्ट सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी पर अधिकतर जगह बढ़िया बरसात हुई है। वही हरियाणा के पूर्वी हिस्से और दिल्ली-एनसीआर अभी भी सूखे हैं और भारी बारिश के इंतज़ार में है।

Weather update : मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है ।परन्तु अभी भी कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां कम रहीं हैं ‌। सम्पूर्ण इलाके में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है आमजन को आफत भरी गर्मी से राहत मिली है । पिछले 24 घण्टो में मॉनसून ने उत्तर भारत के कई इलाको में भारी मात्रा में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। हरियाणा की शिवालिक रेंज, उत्तरी जिलों पंचकूला अंबाला यमुनानगर कुरुक्षेत्र करनाल और अरावली रैंज भिवानी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी रेवाड़ी और कॉटन बेल्ट सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी पर अधिकतर जगह बढ़िया बरसात हुई है। वही हरियाणा के पूर्वी हिस्से और दिल्ली-एनसीआर अभी भी सूखे हैं और भारी बारिश के इंतज़ार में है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अब मौसम प्रणाली द्वारा लगातार बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावनाएं बन रही है क्योंकि बंगाल की खाड़ी में एक के बाद एक लो प्रेशर एरिया बन रहे साथ ही टर्फ रेखा भी उत्तर में स्थित है और साथ ही साथ पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ है जिसकी वजह से अरब सागर से भी नमी वाली हवाओं का प्रभाव जारी है। हालांकि बीच बीच में आंशिक रूप से बारिश की गतिविधियों में कमी भी रहेगी क्योंकि इस दौरान टर्फ रेखा दक्षिणी होगी। कल और परसों हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां और साथ ही साथ 13 और 14 जुलाई को हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में बारिश की गतिविधियों में तेजी और फैलाब की और हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मानसून गतिविधियों को आने वाले दिनों में जारी रहने की प्रबल संभावनाएं बन रही है।

पथराला नदी में बढ़ा पानी का बहाव

यमुनानगर जिले के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में रविवार को भी रुक-रुककर हुई बारिश से छछरौली क्षेत्र में बरसाती नदी पथराला में जलस्तर बढ़ गया। जिससे नदी के साथ लगते नीचले इलाके के कुछ खेतों में पानी भरने से किसान चिंतित हो गए। किसानों ने सरकार से पथराला नदी की पटरी बनाए जाने की मांग की। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के बावजूद यमुना नदी अभी अपने सामान्य जलस्तर से भी कम पर बह रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा बाढ़ संभावित इलाकों में चौकसी बढ़ाई हुई है।

Tags

Next Story