Mausam Update : दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में मानसून की रफ्तार हुई सुस्त, जानिए कब होगी बारिश

Mausam Update : दिल्ली एनसीआर और हरियाणा में मानसून की रफ्तार हुई सुस्त, जानिए कब होगी बारिश
X
आने वाले दिनों करीब एक सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की मौसम स्थितियां रहने की संभावनाएं हैं यानी अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हरियाणा के केवल उत्तरी और पूर्वी जिलों और एनसीआर दिल्ली पर सिमित स्थानों पर छिटपुट हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

Weather Update : पिछले एक सप्ताह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून रफ्तार सुस्त बनीं हुईं हैं। और सम्पूर्ण इलाके में बारिश की गतिविधियां नदारद हैं। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है उमस और पसीने वाली गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किये हुए है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल में के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली का न होना और साथ ही साथ मानसून टर्फ रेखा उत्तरी तराई क्षेत्रों में जाने की वजह से व लगातार सम्पूर्ण इलाके में पश्चिमी शुष्क हवाओं का प्रभुत्व स्थापित होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इन सभी कारणों से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मानसून गतिविधियां नदारद है केवल बादलवाही और एक दो स्थानों पर बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही है। पश्चिमी शुष्क हवाओं ने बंगाल की खाड़ी की नमी वाली हवाओं को भी रोक रखा है। आने वाले दिनों करीब एक सप्ताह में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार की मौसम स्थितियां रहने की संभावनाएं हैं यानी अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हरियाणा के केवल उत्तरी और पूर्वी जिलों और एनसीआर दिल्ली पर सिमित स्थानों पर छिटपुट हल्की बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना बन रही है। वर्तमान समय में देश भर में निम्नलिखित मौसमी प्रणालियां प्रभावी है जिसमें समुद्र तल पर मानसून की ट्रफ हिमालय की तलहटी के करीब चल रही है। साथ ही साथ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और इससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना हुआ है। इसके अलावा एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ को पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा सकता है। इसके अलावा बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों में समुद्र तल से 4.5 किमी और 5.8 किमी के बीच चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर चक्रवाती परिसंचरण से तमिलनाडु के दक्षिणी तट एक ट्रफ रेखा औसत समुद्र तल से लगभग 3.1 ऊपर फैली हुई है। साथ ही साथ एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ आंध्र प्रदेश के तट से तमिलनाडु होते हुए कोमोरिन क्षेत्र तक समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है।

आने वाले 24 धंटो के दौरान मौसम प्रणालियों द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, पंजाब के कुछ हिस्सों, उत्तरी हरियाणा, में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और शेष हरियाणा में कुछ स्थानों पर छिटपुट बिखराव वाली हल्की बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। रविवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस से 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जबकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस से 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Tags

Next Story