Weather Update : हरियाणा सहित उत्तर राज्यों में कल पहुंचेगा मानसून, कई दिन झमाझम बारिश की संभावना

Weather Update : हरियाणा सहित उत्तर राज्यों में कल पहुंचेगा मानसून, कई दिन झमाझम बारिश की संभावना
X
29 जून से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व होने वाला है जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में हवाओं का रूख बदल जाएगा और मानसून रफ्तार पकड़ेगा।

Mausam Ki Jankari

हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं। राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर लगातार पश्चिमी हवाओं का आधिपत्य स्थापित है, साथ ही अरब सागर की नमी वाली हवाओं का रूख मरूस्थलीय पश्चिमी हिस्से से होता हुआ राजस्थान में प्रवेश हो रहा है जिसकी वजह से नमी और आर्द्रता की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज हुई है साथ ही मरूस्थलीय गर्म हवाओं का मेल हो रहा है जिसकी वजह से अधिकतर स्थानों पर समुद्री तटों जैसी मौसम बना हुआ है और उमस भरी पसीने वाली गर्मी शबाब पर है।

राजकीय कालेज नारनौल के मौसम विशेषज्ञ डाक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि 29 जून से ही दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं का प्रभुत्व होने वाला है जिसकी वजह से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब में जैसे ही हवाओं का रूख पूर्ण रूप से बदल जाएगा, वैसे ही मानसून के रफ्तार पकड़ने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। उत्तर पश्चिम मैदानी राज्यों में मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। एनसीआर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 29 जून रात्रि से जुलाई के सप्ताहांत तक बारिश होने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार ( India Meteorological Department ) हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में 29 जून को दोपहर बाद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतर स्थानों पर मौसम करवट लेने वाला है। सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे और कुछ स्थानों पर रात से ही राहत भरी बारिश के साथ 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने साथ ही सिमित स्थानों गरज चमक के साथ पर ओलावृष्टि की संभावना है। सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में 29 जून की रात्रि और 30 जून अलसुबह से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। साथ ही हवाओं का रुख भी बदलेगा। इसलिए भारतीय मौसम विभाग (

ने सम्पूर्ण इलाके पर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।मंगलवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलों ने डेरा जमा लिया था परन्तु बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलीं। आज हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री से 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Tags

Next Story