Rain Alert : हरियाणा और दिल्ली-NCR में फिर होगी झमाझम बारिश, IMD ने दिया ये अपडेट

Mausam Ki Jankari
वर्तमान मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभों का असर मैदानी राज्यों हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में लगातार जारी है, जिससे सम्पूर्ण इलाके में प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं। बरसात के कारण भीषण गर्मी और बेव लू का खात्मा हो गया है और बढते तापमान पर विराम लगा है। शनिवार को हरियाणा व एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री से 36.0 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि शनिवार को अलसुबह से ही एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया, जिसकी वजह से हवाओं की दिशा और गति में तेजी से बदलाव हो रहा है। इस मौसम प्रणाली को अरब सागर से प्रचुर मात्रा नमी मिल रही है। साथ में तेज सतही पूर्वी हवाएं अब हरियाणा और राजस्थान तक पहुंच गई है ,जो अब अरब सागर से आ रही नमी वाली हवाओं से टकराकर नए बादलों का फूटाव और निर्माण व प्रसार जारी है। विपरीत हवाओं के मिलन से सम्पूर्ण इलाके में बादलों ने डेरा जमा रखा है। आने वाले चार-पांच दिनों तक हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी।
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को सुबह भी सूबे में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। संपूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में बादलों ने डेरा जमा रखा है और साथ ही साथ हल्की बूंदाबांदी/ बारिश और तेज गति से हवाओं ने मौसम सुहावना बना हुआ है। सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर में आने वाले तीन दिनों के दौरान बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। यह बारिश किसानों को लिए सोना साबित होगी तथा खरीफ की फसल ज्वार, बाजरा, मक्का, कपास, मूंगफली, जूट, गन्ना, हल्दी, दालें (जैसे उड़द दाल) आदि और मौसमी सब्जियों के लिए वरदान साबित होगी। शनिवार रात तक भी हरियाणा के अनेक स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जाएंगी और रविवार को भी निकाय चुनाव की गर्मी के बीच सुबह से बारिश होने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS