Weather Update : हरियाणा के इन जिलाें में आज रात फिर होगी बारिश, कल भी रहेगी झमाझम, जानें मौसम का हाल

Mausam Ki Jankari
वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से रविवार शाम से सोमवार दोपहर तक हरियाणा, पंजाब, एनसीआर दिल्ली, राजस्थान व उत्तरप्रदेश में अनेक जगहों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां देखी गई। उत्तर भारत में सबसे अधिक बारिश हरियाणा के फरीदाबाद में 85.0 mm दर्ज की गई। वहीं उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 80 .0 mm औऱ इसके अलावा हरियाणा के गुड़गांव में 73.0 mm बारिश रिकॉर्ड हुई है। दिल्ली में उजवा में भी 73.0 mm बारिश रिकॉर्ड हुई है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से आमजन को राहत मिली है और अधिकतर स्थानों पर 10.0 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सम्पूर्ण मैदानी राज्यों के साथ-साथ हरियाणा व एनसीआर में आज अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही दर्ज किया गया। वर्तमान समय में राजस्थान के उत्तरी इलाके, दक्षिण-पश्चिमी पंजाब औऱ पश्चिमी हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार , आदि जिले अभी तक बारिश से वंचित रहे हुए हैं। इन स्थानों पर अभी तक सिर्फ तेज़ गति से हवाएं और आंधी अंधड़ की गतिविधियां देखने को मिली। अभी इन स्थानों पर आमजन को बारिश का इंतज़ार जारी है। लेकिन जल्द ही इन इलाकों में भी बारिश वाले बादल अपना प्रभाव दिखाने वाले हैं।
हरियाणा के इन जिलों में फिर होगी बारिश
राजस्थान, पंजाब औऱ साथ लगते पाकिस्तान के इलाकों पर तेज़ गरजदार बादलों का फुटाव और निर्माण जारी है। हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कैथल, जींद, नरवाना, उचाना, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी के साथ रेवाड़ी जिले में अगले 5 घण्टों के दौरान आंधी के साथ कहीं हल्की और कहीं तेज़ बौछार गिरने की संभावना है। मंगलवार को भी हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों पर मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिलेगा जिस कारण पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल और एनसीआर दिल्ली में बारिश हो सकती है। शेष हरियाणा के एक दो स्थानों पर छिटपुट हल्की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS