Weather Update : हरियाणा और दिल्ली में फिर बढ़ने लगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update : हरियाणा और दिल्ली में फिर बढ़ने लगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री से 46.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री से 30.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Weather Update

वर्तमान परिदृश्य में मैदानी राज्यों पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश पर एक बार फिर से भीषण गर्मी और लू अपने तीखे तेवरों से आगाज करने लगी है। आसमान से फिर आग बरसने लगी है जिसकी वजह से लोगों को आफ़त भरी और झुलसाने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की गई, जिस कारण नौतपा के नौ दिन भी ठंड रहे।

जैसे ही नौतपा समाप्त हुआ वैसे ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगी है। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर पश्चिमी शुष्क मरुस्थलीय पवनों के कारण एक बार फिर भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी और नमी नदारद होने लगी है। वर्तमान समय में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से विपरीत हवाओं के मिलन के कारण राजस्थान, पंजाब और हरियाणा एनसीआर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना हुआ है जिसकी वजह से कभी चिलचिलाती धूप खिली रहती है कभी बादलवाही तो कभी तेज़ गति से हवाएं चलने की गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं।

इस मौसम प्रणाली द्वारा विस्तृत क्षेत्रों में आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। हालांकि यह कमजोर पश्चिमी विक्षोभ से बनी कमजोर चक्रवातीय सरकुलेशन बना हुआ है जिसको प्रचुर मात्रा में नमी नहीं मिलने की वजह से बारिश की गतिविधियां भी नदारद है और केवल आंशिक बादलवाही ही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर हो रहा है। शुक्रवार को हरियाणा व एनसीआर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री से 46.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री से 30.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज होगी। जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।


Tags

Next Story