Weather Update : भीषण गर्मी से अभी राहत नहीं, तीन- चार दिन और सताएगी गर्म हवा

Haryana Weather Update :
उत्तरी मैदानी राज्य पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में भीषण गर्मी से 10 जून तक राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। वर्तमान में लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य मैदानी राज्यों पर विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली पर जारी है। जिसकी वजह तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। आसमान से आफत वाली आग बरस रही है, साथ ही भीषण आग उगलती गर्मी अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। जिसकी कारण इलाके से नमी व आर्द्रता नदारद है। लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिसकी वजह से पश्चिमी राजस्थान पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बना हुआ हैं। जिसके चलते केवल उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर ही हल्की बारिश व हरियाणा के उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।
सोमवार को हरियाणा, एनसीआर दिल्ली में ज्यादातर स्थानों पर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आज प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री से 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री से 30.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 44.2 डिग्री व 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नारनौल व महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.8 डिग्री व 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को जिले में दिन का तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिन भीषण गर्मी जारी रहेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS