Weather Update : हरियाणा, NCR दिल्ली में जमकर बरसा पानी, अब IMD ने UP सहित इन राज्यों में दी बारिश की चेतावनी

Mausam Ki Jankari
हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में मानसून अपने लय में आ गया है, जिस कारण पिछले चार दिनों से सम्पूर्ण इलाके में कहीं हल्की तो कहीं मूसलाधार बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी पर बनी मौसम प्रणाली लो प्रेशर एरिया हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर मौजूद होने से संपूर्ण इलाके पर जबरदस्त मानसून की बारिश हो रही है। इस सीजन के अन्तिम दौर में मानसून अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए है। पिछले चार दिनों से सम्पूर्ण हरियाणा में कभी उत्तरी जिलों, कभी दक्षिणी जिलों, तो कभी पूर्वी और केन्द्रीय जिलों में और साथ ही पश्चिमी जिलों पर बारिश की जबरदस्त गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर 100-200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस साल के मानसून सीजन में 31 जून से अभी तक यह बारिश सबसे ज्यादा हुई है।
इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा और एनसीआर दिल्ली में 25 से 26 सितंबर तक जारी रहेगा। कल एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है जिस कारण यह मौसम प्रणाली हरियाणा के उत्तरी जिलों से होती हुई उत्तराखंड पर पहुंचने की संभावना बन रही है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस वर्तमान मौसम प्रणाली में और तेजी आएगी जिसकी वजह से यह और अधिक प्रभावी बन जाएगी और उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा के उत्तरी और पूर्वी जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और एनसीआर दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है। 26 सितंबर के बाद हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क हो जाएगा।
वर्तमान में एक निम्न दबाव का क्षेत्र जो बंगाल की उत्तरी खाड़ी के ऊपर विकसित हुआ, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है। यह उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश और दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों में कमजोर हुआ। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों पर बना हुआ है और एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से दिल्ली और हरियाणा होते हुए पंजाब तक फैली हुई है और ऊपरी वायुमंडल में पश्चिमी जेट हवाओं आदि मौसम सिस्टम पिछले तीन दिनों से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार बारिश के लिए जिम्मेदार हैं।
मानसून की वापसी में देरी
हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में कल दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। अलग-अलग वर्षा गतिविधि की संभावना है जो स्थानीय मौसम की स्थिति और कल के बाद भी कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं होने के कारण होगी और महीने के अंत तक जारी रहेगी। साफ आसमान और तेज धूप के कारण दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है लेकिन सुबह और रात को मौसम ठंडा रहेगा। अकटूबर के पहले सप्ताह से भी हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में ठंड का आगाज देखने को मिलेगा। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली से मानसून की सामान्य वापसी की तारीख 25 सितंबर के आसपास है। इस साल मानसून की वापसी में देरी होगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री से 28.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
शनिवार को हरियाणा में कहां कितनी बारिश हुई
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS