Weather Update : हरियाणा सहित उत्तरी राज्यों में बदला मौसम, कई दिन होगी झमाझम बारिश, IMD ने की ये भविष्यवाणी

Mausam Ki Jankari
वर्तमान कमजोर मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ ( western disturbance ) के कारण लगातार दो दिन से आधे से अधिक हरियाणा व दिल्ली एनसीआर के लगभग 75% हिस्सों में बादलवाही और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और धुल भरी हवाएं चलने से आमजन को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। साथ हवाओं का रूख भी बदला है जिस कारण इलाके में मौसम सुहावना बना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आज हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान में करीब 7.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई।
भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department) के अनुसार आने वाले दिनों में लगातार एक के बाद एक मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं जिसकी वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर 16 से 21 जून तक राहत की बारिश और तेज गति से 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और अंधड़ आंधी चलने के साथ कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे। वर्तमान में मानसून गुजरात तक पहुंच हुआ है और हरियाणा में 30 जून तक मानसून के पहुंचने के आसार हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में मानसून ने प्रदेश में 10 जुलाई को दस्तक दी थी, लेकिन पूरे प्रदेश को 13 जुलाई को कवर किया था।
हरियाणा में मंगलवार रात को भी बारिश की संभावना
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को भी हरियाणा में लोहारू, बाढड़ा, चरखी दादरी, भिवानी, झज्जर और यमुनानगर आदि स्थानों पर प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की गई। बुधवार को भी प्री मानसून गतिविधियां उत्तरी जिलों में होगी जिससे तापमान कम हो जाएगा। मंगलवार रात को भी एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है जिसकी वजह से पंजाब पर एक कमजोर चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है। इसस पंजाब व उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, आदि पर हल्की बारिश और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना बन रही है। साथ ही शेष हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर मौसम गतिशील और परिवर्तनशील बना रहेगा व सिमित स्थानों पर हल्की बिखराव वाली प्री मानसून गतिविधियां दर्ज की जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS