Weather Update : मौसम ने ली करवट, हरियाणा के कई जिलों में बरसात, जानें आगे का अपडेट

पूर्वी हवाओं के बाद मौसम में बदलाव आया है। ऐसे में मानसून के दोबारा से सक्रिय होने पर बुधवार को हरियाणा के कई जिलों में खूब बारिश हुई। इस बार भाद्रपद माह में ही श्रावण मास जैसी झड़ी लगी हुई है। जिसके चलते मंगलवार शाम से ही बारिश का दौर जारी है, जो बुधवार दोपहर तक चला। रेवाड़ी, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, यमुनानगर, भिवानी, जींद, नारनौल आदि जिलों में खूब बरसात हुई। इन जिलों में झमाझम बरसात से न केवल अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है, बल्कि गर्मी कम होने पर लोगों को राहत मिली है।
मौसम में बदलाव के बाद बुधवार सुबह मुसलाधार बरसात से शहरों में एक बार फिर पानी-पानी हुआ नजर आया। गलियों से सड़कों तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक 80 एमएम से अधिक बरसात दर्ज की गई तथा मौसम विभाग ने अगले तीन दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभावना व्यक्त की है तथा बरसात इसी प्रकार होती रही तो लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।
बारिश से अधिकतम तापमान 30 से नीचे
मंगलवार को मौसम में हुए बदलाव व बरसात तथा बूंदाबांदी के चलते बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 से नीचे गिरकर 28.5 और न्यूतनत 22.5 डिग्री तक आ गया। जबकि बुधवा को अधिकतर तापमान 32.5 व न्यूनतम 25.0 डिग्री दर्ज किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS