Weather Update : हरियाणा में आज रात को बदलेगा मौसम, दो दिन तक इन जिलों में बारिश की संभावना

Weather Update : हरियाणा में आज रात को बदलेगा मौसम, दो दिन तक इन जिलों में बारिश की संभावना
X
मंगलवार को भी आकाश में धुल के साथ आंशिक रूप से बादल दिखाई दिए। 15 अप्रैल से राज्य में मौसम साफ हो जाएगा औऱ तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखी जाएगी।

पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा में 12 अप्रैल की रात को मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र व करनाल जिलों में 13 व 14 अप्रैल के बीच बादलों की गरज़-चमक व धूल भरी हवाओं के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, हिसार, दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव औऱ दिल्ली में कल व परसों के बीच बादलवाही छाई रहेगी और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 15 अप्रैल से राज्य में मौसम साफ हो जाएगा औऱ तापमान में दोबारा बढ़ोतरी देखी जाएगी। मंगलवार को सुबह से ही सम्पूर्ण मैदानी राज्यों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर बादलों ने अपना डेरा जमा लिया है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च 2022 बीते 121 साल में सबसे गर्म महिना रिकॉर्ड हुआ है। इसी के साथ फिलहाल चल रहा अप्रैल का पहला पखवाड़ा भी कई सालों बाद बेहद गर्म देखा जा रहा है। अनेक स्थानों का तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस से उपर दर्ज किया गया। लेकिन अब भीषण गर्मी की तीव्रता और उष्ण वह गंभीर हीट बेव लू पर थोड़ा ब्रेक और लगाम लगने वाला है। आज मंगलवार रात्रि को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ भारत के हिमालय पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने वाला है।

जिसकी वजह से 12 अप्रैल मंगलवार की रात से 14 अप्रैल के बीच पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश उत्तराखण्ड सहित मैदानी राज्यों में विशेषकर पंजाब, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश ,में बादलवाही के साथ हल्की बारिश औऱ हरियाणा के उत्तरी जिलों अंबाला पंचकूला कालका यमुनानगर चंडीगढ़ में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ और सिमित स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की गतिविधियां और साथ ही साथ दक्षिणी हरियाणा के ज़िलों महेंद्रगढ़, चरखी दादरी झज्जर, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, पलवल, सोहना तावडू, के अनेक स्थानों पर आंधी और अंधड़ की गतिविधियां के साथ 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और सिमित स्थानों (एक दो स्थानों) पर हल्की बारिश और बुंदाबांदी की गतिविधियां की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

वर्तमान परिदृश्य में मौसमी प्रणाली का विकास और निर्माण

एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर पाकिस्तान व अफगानिस्तान के इलाकों पर बना हुआ है।जो अगले 24 घण्टो में जम्मू-कश्मीर और लेह लद्दाख पर पहुंच जाएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक प्रेरित चक्रवाती हवाओं ( चक्रवातीय सरकुलेशन) का क्षेत्र पूर्वी पाकिस्तान और पंजाब पर विकसित होगा। जिसकी वजह से हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी हो जाएगी। राजस्थान और गुजरात पर बना प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन कमजोर हो जाएगा। तथा पवनों की दिशा बदल जाएगी पश्चिमी से पूर्वी हो जाएगी। दक्षिणी पूर्वी पवनों को नमी बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिलेगी‌। विपरीत हवाओं पछुआ पवनों और दक्षिणी पूर्वी हवाओं के मेल से सम्पूर्ण इलाके पर बादलवाही देखने को मिलेगी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हरियाणा के पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, जिले में 13 व 14 अप्रैल के बीच बादलों की गरज़-चमक व धूल भरी हवाओ के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों के होने की संभावना है। इसके अलावा शेष हरियाणा में 13 अप्रैल और 14 अप्रैल के बीच बादलवाही छाई रहेगी और दोपहर बाद से बादल बनेंगे जिससे सिमित स्थानों पर में कही-2 गरज़-चमक औऱ आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियों के होने की उम्मीद है।

मंडराते खतरे के बीच फसल समेटने में जुटे किसान

औसतन से ज्यादा तापमान होने के कारण गेहूं का उत्पादन प्रभावित हुआ है। फसल पककर तैयार है और कटाई तथा कढाई का कार्य रफ्तार पकड़े हुए है। इसी बीच मौसम के बिगड़े तेवरों ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। अगर ऐसे हालात में धुल भरी हवा चलती है और बूंदाबांदी होती है तो पक चुकी फसलों को काफी नुकसान होगा और कटाई तथा कढाई का कार्य भी प्रभावित होगा।

Tags

Next Story