Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, भीषण गर्मी झेल रहे हरियाणावासियों को मिलेगी राहत, बारिश की उम्मीद

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को कुछ राहत की उम्मीद है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के उत्तरी जिलों में हल्की बारिश की उम्मीद है। बता दें कि इस बार मार्च माह से ही प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।
अप्रैल माह में भी प्रचंड गर्मी जारी है। प्रदेश में अधिकतम पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। दिनभर चलने वाली लू से बचने के लिए लोग घरों में कैद होने को मजबूर है। हकृवि कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनने से हवाओं में बदलाव पश्चिमी से पूर्वी हवाएं होने से हल्की राहत मिलने की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटे में उत्तरी हरियाणा के जिलों में हवाओं के साथ कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिमी तथा दक्षिण हरियाणा में धूलभरी हवाओं के साथ कुछेक स्थानों पर गरज चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार है। ऐसे में तापमान में हल्की गिरावट आने की भी संभावना है। प्रदेश में 22 अप्रैल से फिर से पारा चढ़ने लगेगा और मौसम खुश्क रहेगा।
वहीं रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान में दो दिन तक गिरावट आने के बाद यह बुधवार को बढ़कर 16.4 डिग्री तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में मौसम में बदलाव आ सकता है। गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS