Weather Update : हरियाणा, दिल्ली NCR में फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, करवट लेगा मौसम

Mausam Ki Jankari : देश के मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में भीषण गर्मी और लू आमजन को एक बार फिर प्रभावित करने के लिए आतुर है। साथ ही सम्पूर्ण हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है जो अगले दो-तीन दिनों में लगातार जारी रहेगी। सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है और 45.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने वाला है। 19 अप्रैल को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर एक बार फिर से मौसम गतिशील और परिवर्तनशील रहने की संभावनाएं बन रही है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार सुबह एक कमजोर वैस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करने की वजह से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक कमजोर चक्रवातीय हवाओं का परिसंचरण तंत्र बना। जिससे राजस्थान के अनेक स्थानों के साथ हरियाणा के पश्चिमी जिलों विशेषकर महेंद्रगढ़, सिरसा और भिवानी में कुछ स्थानों पर दोपहर बाद बादलों का फूटाव होने लगा वो सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही के साथ अनेकों स्थानों पर मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी/ अंधड़ के अलावा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। इसके साथ जिला महेंद्रगढ़ में भी विपरीत हवाओं के मिलन से आंशिक बादलवाही भी देखने को मिली और साथ ही साथ नांगल चौधरी के आस पास अनेकों स्थानों पर हल्की बारिश और अंधड़ आंधी व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिसकी वजह से प्रभावित क्षेत्र में भीषण गर्मी और हीट बेव लू से आमजन को राहत मिली।
आने वाले दो-तीन दिनों तक सम्पूर्ण हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में तापमान एक बार फिर से उछाल लेगा और भीषण गर्मी के साथ गंभीर हीट वेव लू चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही है। क्योंकि बलुचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म पछुआ हवाओं हीट वेव लू का प्रभाव फिर से हरियाणा व एनसीआर दिल्ली पर होने जा रहा है जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS