Weather Update : हरियाणा सहित देश के उत्तरी राज्यों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

Weather Update : हरियाणा सहित देश के उत्तरी राज्यों में सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए कब होगी झमाझम बारिश
X
आने वाले तीन-चार दिनों बाद उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है।

Mausam Ki Jankari

देश के उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली और उत्तर प्रदेश में लगातार आसमान से आग बरस रही है और तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। परंतु आने वाले 4 दिनों के बाद सम्पूर्ण उत्तरी पर्वतीय और मैदानी राज्यों में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि उपरोक्त राज्यों में लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य और प्रभाव होने से आग उगलती गर्मी का सितम जारी है‌। जिस कारण आमजन बेहद परेशान हैं।

16 जून को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा

परंतु आने वाले तीन-चार दिनों बाद उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों के साथ उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश में मौसम करवट लेने वाला है। 16 जून को एक ताजा मध्यम श्रेणी पश्चिमी विक्षोभ भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में प्रवेश करेगा जिसकी वजह से हवाओं का रूख बदल जाएगा पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो जाएंगी और संपूर्ण मैदानी राज्यों से मरूस्थलीय पश्चिमी शुष्क पवनों का आधिपत्य समाप्त हो जाएगा। जिस कारण इन राज्यों में 16 से 21 जून के बीच राहत की बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने, आंधी अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिलेगी। सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे। इन प्री मानसून गतिविधियों की वजह से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में गर्मी लू पर लगाम लगेगी और आमजन को काफी राहत मिलेगी।

अभी वर्तमान में हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में लगातार भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी रहेगा जिसकी वजह से भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को भी हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.0 से 47.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री से 31.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ है। जो सामान्य तापमान से 6.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ। आने वाले तीन चार दिनों तक भीषण गर्मी और प्रचण्ड हीट बेव लू का आगाज जारी रहेगा और उसके बाद यानी 16 जून के बाद हरियाणा एनसीआर दिल्ली में प्रचंड गंभीर हीट बेव लू का खात्मा और भीषण गर्मी से राहत, व तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

Tags

Next Story