घर में कर रहे थे नशे की खेती, पुलिस ने अफीम के 2200 पौधे किए जब्त

घर में कर रहे थे नशे की खेती, पुलिस ने अफीम के 2200 पौधे किए जब्त
X
आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी बाजीगर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरिभूमि न्यूज. फतेहाबाद

जाखल पुलिस ने बाजीगर बस्ती स्थित एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने पाया कि मकान में अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में घर से 2200 पोस्त के पौधे जब्त किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

आरोपी की पहचान भीम सिंह निवासी बाजीगर बस्ती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जाखल थाना में तैनात एएसआई कृष्ण कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बाजीगर बस्ती में एक युवक घर पर नशे की खेती कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने जाखल के नायब तहसीलदार रामचंद्र अहलावत को साथ लेकर आरोपी के घर पर छापेमारी की तो आरोपी ने घर में ही भारी मात्रा में पोस्त के पौधे बीज रखे थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू की तो 2200 पौधे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story