ये कैसी व्यवस्था : नगर परिषद होर्डिंग विज्ञापन के नाम पर कर रहा लाखों का घोटाला

- विज्ञापन के नाम पर सरकार को लगाया जा रहा चूना
- प्रशासन की नाक तले दिया जा रहा घोटाले को अंजाम
Kaithal : सरकार व प्रशासन के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखाते हुए नपा अधिकारी होर्डिंग व बैनरों से प्रतिमाह लाखों की कमाई कर रहे हैं। यह आरोप हम नहीं बल्कि शहर के नगर पार्षद ने लगाए हैं। हर माह सरकार को लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
पार्षद सुशीला शर्मा ने आरोप लगाया कि नगर परिषद द्वारा बिना टेंडर लगाए होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड के बैनर लगाने पर 25000 प्रति महीना लिए जा रहे हैं। अगर वहीं 5 दिन के लिए लगाना है तो 5000 लिए जा रहे हैं। नगर परिषद द्वारा अभी तक इस बारे में कोई टेंडर नहीं लगाया गया तो यह पैसे किसके खाते में जा रहे हैं, जो जांच का विषय है। इससे लगता है कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जितना भ्रष्टाचार भाजपा सरकार में हो रहा है। इतना आज तक कहीं भी किसी भी सरकार ने नहीं किया। भाजपा सरकार रोजाना आम जनता को लूटने का काम कर रही है। इसमें सभी मिले हुए हैं। सरकार हो, प्रशासन हो या फ्लेक्स वाले हो, क्योंकि इतनी बड़ी रकम किसके खाते में जा रही है, यह जांच का विषय है। एक साइड होर्डिंग के 25000 लिए जाते हैं। अगर दूसरी साइड भी लगाया जाता है तो 25000 तथा उसके दोनों के 50000 पर महीने के बनते हैं। इसकी बाकायदा पर्ची भी काटी जाती है तो यह पैसे किसके खाते में जा रहे हैं। नगर परिषद की कमाई काफी ज्यादा इन फ्लेक्स बोर्ड से होती है लेकिन यह कमाई किसके पास जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद एक ठगी का बाजार बन चुका है। अब देखना यह होगा कि क्या अधिकारी इस ओर कोई संज्ञान लेते हैं या फिर इसी प्रकार से सरकार को चूना लगाया जाता रहेगा।
यह भी पढ़ें - Nuh : राहुल का हुआ मेडिकल, जेल सुप्रीडेंट ने कोर्ट में जवाब किया दाखिल
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS