Sirsa में शराब के नशे में पहले हुई कहासुनी फिर मार दी गोली, गंभीर

सिरसा। जिले के गांव सुरतिया में मामूली कहासुनी के चलते दो शराबियों में हुई तकरार के बाद एक ने देसी पिस्तौल (Pistol) से दूसरे के पेट में गोली मार दी। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया उसे गंभीर हालत में हिसार के एक निजी अस्पताल(private hospital) में दाखिल करवाया गया है। इस संबंध में रोड़ी पुलिस ने घायल शिंगारा सिंह पुत्र बूटा सिंह की शिकायत पर गांव के ही नाजर सिंह पुत्र मुख्त्यार सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक सुरतिया गांव का शिंगारा सिंह गांव के ही नाजर सिंह सिंह के घर गया था। बताया जाता है कि दोनों घर में बैठकर शराब पीने लग गए और इसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। नाजर सिंह ने घर में रखे अपने देसी पिस्तौल से शिंगारा सिंह के पेट में गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शिंगारा सिंह को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए हिसार के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं अभी तक आरोपित नाजर सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS