अवैध संबंधों में रोड़ा बना पति तो करवा दी हत्या, पत्नी तथा उसका प्रेमी काबू, दोनों गुनाह कबूला

हरिभूमि न्यूज. जींद। गांव अलेवा तालाब में मृत मिले गायब व्यक्ति की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। जिसके पीछे मुख्य वजह पति का प्रेमी के साथ संबंधों में बाधा बनना रहा। अलेवा थाना पुलिस ने गुत्थी को सुलझाते हुए मृतक का पत्नी तथा उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि उसके प्रेमी को पुलिस रिमांड पर लिया है।
छह जनवरी शाम को गायब हुआ था व्यक्ति, तालाब से मिला था शव
गांव अलेवा निवासी दिनेश (36) गत छह जनवरी शाम को घर से गायब हुआ था। नौ जनवरी को पुलिस ने दिनेश की मां संतोष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ बंधक बनाने का मामला दर्ज किया था। शाम को दिनेश का शव गांव के ही तालाब से बरामद हुआ था। मृतक के माथे पर चोट का निशान था। पुलिस ने मृतक की मां संतोष की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्द- बुर्द करने का मामला दर्ज किया था।
प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा
मृतक दिनेश की पत्नी सुमन ने गांव के अपने प्रेमी सुनील के साथ मिलकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। योजना के मुताबिक सुनील ने छह जनवरी शाम को दिनेश को तलाब पर बुलाया था। पहले उसे शराब पिलाई फिर ईंट मार कर उसकी हत्या कर दी। दिनेश के शव तथा उसकी बाइक को तलाब मे फेंक दिया। हालाकि पुलिस को पहले ही नजदीकियों पर सदेह था। पुलिस संदेह के आधार पर जब मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपित सुनील मृतक दिनेश के पास साउंड कार्य सीखता था। उसी दौरान दिनेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध बन गए। जिसकी भनक दिनेश को लग गई। दिनेश ने सुनील को काम से हटा। जिसके चलते सुमन तथा सुनील को मिलने में दिक्कत होने लगी। पति को संबंधों में रोड़ा बनते देख सुमन ने अपने प्रेमी सुनील के साथ अपने पति दिनेश की हत्या का षडयन्त्र रचा।
अलेवा थाना प्रभारी बीरबल ने बताया की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवाई थी। पति उनके संबंधों में रोडा बनने लगा था। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जबकि उसके प्रेमी को रिमांड पर लिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS