New Year 2022 : नए साल पर भिवानी शहर का स्वरूप भी नया-नया व खिला-खिला सा नजर आएगा, ये है योजना

हरिभूमि न्यूज,भिवानी
नव वर्ष 2022 में शहर की दीवारें भी युवा वर्ग में आगे बढऩे के लिए प्रेरणा का संचार करेंगी। इसके लिए राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की दीवार को वॉल ऑफ फेम का रूप दिया जाएगा। इसी प्रकार से शहर में अन्य जगहों पर वॉल पेंटिंग की जाएगी, जिसके माध्यम से शहरवासियों से स्वच्छता में अपना योगदान देने, कोरोना महामारी से बचाव के लिए सतर्कता बरतने के साथ मिलजुल कर रहने का आह्वान है। इससे शहर का स्वरूप भी नया-नया व खिला-खिला सा नजर आएगा। जिला प्रशासन द्वारा इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया गया है।
अक्सर इंसान जीवन में किसी न किसी को अपना आदर्श मानकर आगे बढ़ता है, लेकिन यदि इंसान की आंखों के सामने ही लक्ष्य दिखाई दे तो उसमें वह कार्य करने के लिए नई ऊर्जा का संचार होता है। यह सब युवा वर्ग के लिए सबसे जरूरी है। इसके लिए जिला प्रशासन ने बड़ी ही महात्वाकांक्षी पहल की है। इसके लिए शहर में राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की दीवार को फेम ऑफ वॉल का रूप दिया जाएगा। इस दीवार पर भिवानी से खेलए फोर्स व शिक्षा आदि जगत की महान हस्तियों को चित्रित किया जाएगा, जिससे यहां से गुजरने वाले विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगें बढ सकें। कॉलेज की इस दीवार पर पेंटिंग का काम शुरु कर दिया गया है, जल्द ही इसे वॉल ऑफ फेम का स्वरूप दे दिया जाएगा,जिस पर कार्य चल रहा है।
नया स्वरूप देकर स्वच्छता व कोरोना महामारी से बचाव का आह्वान
वॉल ऑफ फेम के अलावा नव वर्ष 2022 में शहर का स्वरूप भी नया.नया व खिला.खिला सा नजर आएगा। इसके लिए शहर में विभिन्न जगहों पर वॉल पेंटिंग की जाएगी, इसकी शुरुआत लघु सचिवालय परिसर की दीवार से कर दी गई है। यहां पर वॉल पेंटिंग नागरिकों से शहर को स्वच्छ रखने का आह्वान कर रही है। वॉल पेंटिंग आह्वान कर रही है कि हमें अपने आसपास क्षेत्र में गंदगी नहीं फैलानी चाहिए और कचरे का सही ढंग से निस्तारण करना चाहिए। इसी प्रकार से वॉल पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने व सोशल दूरी बनाए रखने का आह्वान भी किया जा रहा है। इसी तरह से वॉल पेंटिंग से समाज में भाईचारे की भावना को विकसित करने का भी संदेश दे रही है।
शहर में दीवारों पर नजर आएगी आर्ट एंड कल्चर
शहर को सुंदर बनाने व नया स्वरूप देने के साथ.साथ शहर में कई जगह पर आर्ट एंड कल्चर भी नजर आएगी। यह न केवल भिवानी वासियों में उत्साह का संचार बनाए रखेगी, बल्कि यहां से गुजरने वाले अन्य मुसाफिरों का ध्यान भी अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करेगी और भिवानी की कल्चर की जानकारी देगी। इसके लिए फिलहाल बस स्टैंड की दीवार को चिन्हित कर लिया गया, जहां पर लोगों का आवागमन सबसे अधिक रहता है।
उपायुक्त के मार्गदर्शन में विशेष योजना तैयार की गई
इस बारे में सीएमजीजी, गौरव सिरोही ने बताया कि वर्ष 2022 में शहर को नया स्वरूप देने के लिए उपायुक्त आरएस ढिल्लो के मार्गदर्शन में विशेष योजना तैयार की गई है। इसी के चलते राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की दीवार को वॉल ऑफ फेम का रूप दिया जाएगा। इसी प्रकार से लघु सचिवालय की दीवार पर भी शहर की सुंदरता व लोगों की जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग करवाई जा रही है। इसी तरह से शहर में आर्ट एंड कल्चर को दर्शाया जाएगा। नव वर्ष शहर को स्वरूप अलग ही नजर आएगा। पेंटिंग के माध्यम से लोगों से स्वच्छता की अपील भी की गई है, जिसमें लोगों का सहयोग जरूरी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS