हरियाणा में BJP सिंबल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी या नहीं, CM मनोहर सहित बड़े नेताओं ने दिल्ली में कई मुद्दों पर की चर्चा

हरियाणा भाजपा की छोटी टोली की बैठक सोमवार को नई दिल्ली में हुई। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा के प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ तथा संगठन मंत्री रविंद्र राजू के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
करीब तीन घंटे तक चली बैठक के बाद हरियाणा भाजपा अध्यक्ष धनखड़ ने बताया कि तीन मुद्दों पर प्रमुखता से बातचीत हुई। अगले महीने पंचायत चुनाव अपेक्षित हैं इसको लेकर तैयारियों पर विचार विमर्श हुआ। भाजपा पंचायत चुनाव सिंबल पर लडेगी या नहीं इसको लेकर फैसला भवष्यि में किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में शक्ति केंद्रों की कार्यशाला होगी, उस पर चर्चा हुई। चार हजार शक्ति केंद्र प्रमुख हिस्सा लेंगे। हर घर तिरंगा मुहिम पर चर्चा हुई। हरियाणा भाजपा दस लाख घरों में तिरंगा लहराएगी।
सरकार से जुडे विषयों पर चर्चा के सवाल पर धनखड़ ने कहा कि सरकार संगठन के विषयों पर भी बैठक में बात हुई। सरकार की संगठन से क्या अपेक्षा है, सरकार की योजनाओं का लाभ नीचे तक पहुंचे, सब बातों पर चर्चा हुई। पार्टी में कुछ नेताओं के संभावित आगमन के संबंध को लेकर पूछे गए सवाल पर नई ज्वाइनिंग धनखड़ ने कहा कि कुछ लोग बीजेपी आना चाह रहे है। कांग्रेस के चिंतन शिविर पर धनखड़ ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस चिंतन नहीं चिंता कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS