विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किसे कहा कि आधी रात को फोन आए तो जवाब देना वरना भविष्य में जनता कर देगी आपका रास्ता बंद

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने चंडीगढ़ स्थित अपने निवास स्थान पर पंचकूला के नवनिर्वाचित मेयर कुलभूषण गोयल सहित सभी पार्षद व चुनाव लड़े हुए सभी प्रतियाशियों का सम्मान किया तथा उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का आभार जताया।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री रतनलाल कटारिया,प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के साथ पूर्व ज़िलाध्यक्ष दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता नेकेंद्रीय राज्य मंत्री कटारिया नवनिर्वाचित मेयर कुलभूषण गोयल के साथ सभी पार्षदों का शॉल पहनाकर सम्मान किया।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वाश है की आप सभी विकास की पटरी को तेजी से दौड़ाएंगे और पंचकूला को अग्रणीय बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों कि कड़ी मेहनत से हमें यह सरलता मिली है इसलिए वे बधाई के पत्र है । मैं आशा करता हूँ कि आप इस सफलता से पंचकूला के लोगों की हर कसौटी पर खरा उतरेंगे ।
ज्ञान चंद गुप्ता ने जो पार्षद जीत नही सके उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है आप जीत नही सके कोई बात नहीं, मगर हमारे लिए आप भी पार्षद ही हैं।मेयर का काम है अपने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना।उनका समाधान जो हमारे चुने गए पार्षद हैं और जो नही भी चुने गए हैं उनके माध्यम से करवाना।
आज इस मौके पर जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा व परमजीत कौर,जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, मंडल अध्यक्ष संदीप यादव, गौतम राणा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्याम लाल बंसल,वरिंदर गर्ग, बीबी सिंगल, कमल अवस्थी कोषाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS