घर बुलाने के लिए ब्लैकमेल करती थी विधवा महिला, शादी के 25 दिन बाद ही युवक ने लगा ली फांसी

हरिभूमि न्यूज : सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध हालत में घर के अंदर पंखे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भाई ने अटेरना निवासी विधवा महिला पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मृतक युवक की शादी 14 फरवरी को हुई थी। परिजनों का आरोप है महिला उसे बार-बार ब्लैकमेल करने लगी। जिससे परेशान होने उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
गांव गढ़ी-हकीकत निवासी मोनिंद्र कुमार ने बताया कि उसका भाई दीपक (23) दिल्ली के नरेला में एक कपंनी में नौकरी करता था। उसका काफी समय से अटेरना गांव में एक विधवा के घर पर आना-जाना था। दीपक की 14 फरवरी 2022 को शादी हो गई थी। उसके बाद से वह उक्त विधवा के यहां पर नहीं जा पा रहा था। तब से विधवा दीपक को ब्लैकमेल कर रही थी। दीपक ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी थी। उसके लगातार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर वह तनाव में था। दीपक 11 मार्च की सुबह अपनी ड्यूटी पर गया था।
रात को सूचना मिली कि उसका शव विधवा के घर में पंखे पर लटका है। वह पुलिस को सूचना देकर विधवा के घर पर पहुंचे। जहां गांव के सरपंच व एफएसएल की टीम को बुलाकर पंखे से लटका शव उतरवाया। मोनिंद्र ने बताया कि उसके भाई ने शादी के 25 दिन बाद ही आत्महत्या ली। उसने फंदा उक्त महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनोें को सुपुर्द कर दिया।
महिला काे किया जाएगा गिरफ्तार
कमरे के अंदर शव फंदे से लटका हुआ मिला था। परिजनों ने मामले को लेकर महिला द्वारा प्रताड़ित करने के आरोप की शिकायत पुलिस को दी हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टअम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जल्द महिला को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। -हरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS