गमछे से गला घोंटकर पति को मार डाला, फिर गली में फेंका शव, बच्चों ने किए यह खुलासे

घरौंडा (करनाल)
कुटेल गांव में एक महिला ने गमछे से अपने पति का गला घोंटकर हत्या कर दी। शव घर के बाहर गली में पड़ा मिला। जिसके बाद परिजन शव को घर के अंदर ले गए। मृतक के गले पर निशान देख परिजनों को उसकी पत्नी पर शक हुआ। सूचना के बाद पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने पति की हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
कुटेल गामड़ी का सतीश कुमार मेहनत मजदूरीकरता था। शनिवार अलसुबह सतीश का शव गली में पड़ा मिला। परिजनों ने देखा ताे वे शव को अंदर ले गए। सतीश की पत्नी रेखा से पूछताछ की गई तो वह कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई। मृतक के भाई सुरेश कुमार ने अपनी भाभी पर शक हुआ और उसने ईधर-उधर छानबीन की तो सतीश का गमछा व चप्पल एक तसले में मिली। जिनको कचरे से ढका हुआ था। सुरेश ने बताया कि सतीश की शादी 14 साल पहले हुई थी।
उनकी 13 साल की लड़की है और एक सात साल का लड़का है। उन्होंने बच्चों से भी इस घटना के बारे में पूछताछ की थी। बच्चों ने परिजनों व ग्रामीणों को बताया कि उनके मम्मी-पापा का झगड़ा हुआ था। जिसमें मम्मी ने पापा को थप्पड़ मारा तो पापा ने बोला कि मैं थप्पड़ से नहीं मरूंगा, गमछे से मेरा गला घोंट दो। उसके बाद मम्मी ने पापा का गला घोंट दिया। एफएसएल व पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने खुलासा किया है कि सतीश की पत्नी रेखा ने गमछे से गला घोंटकर हत्या की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS