पत्नी गई थी मायके : घर में 22 दिन फंदे पर लटका रहा व्यक्ति का शव, बन चुका था कंकाल

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
शहर थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालत में चालक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। फंदे पर लटका शव कंकाल में तबदील हो चुका था। व्यक्ति का शव करीब 22 दिन से बंद मकान में फंदे से लटका हुआ था। मृतक की पत्नी मायके से घर पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा है।
हमाउपुर रोहतक हालत में इंद्रा कालोनी कालूपुर निवासी जोगिंद्र (45) गाड़ी चलाने का कार्य करता था। करीब 22 दिन पहले उसकी पत्नी रेणू बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। उसी दौरान जोगिंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार देर शाम उसकी पत्नी घर पहुंची तो उसके पति का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। शव बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था। शव से कीड़े निकल रहे थे। शहर थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। उसके बाद एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए भेजा है। ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।
शव में चल रहे थे कीड़े, बना चुका था कंकाल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्र की मौत करीब 20/22 दिन पहले हो चुकी थी। उसकी पत्नी बच्चों सहित अपने मायके चली गई। रविवार को लौटी तो दरवाजा खोला। अंदर जोगिंद्र का शव क्षतिग्रस्त हालत में लटका हुआ था। शव कंकाल का रूप ले चुका था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS