महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेती गिरफ्तार, दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी

महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेती गिरफ्तार, दी थी रेप केस में फंसाने की धमकी
X
झज्जर में विजिलेंस की टीम ने एक महिला एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। महिला एएसआई पूनम ने एक व्यक्ति काे रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी।

झज्जर में विजिलेंस की टीम ने एक महिला एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। महिला एएसआई पूनम ने एक व्यक्ति काे रेप के केस में फंसाने की धमकी दी थी। शिकायतकर्ता से पचास हजार रुपये मांगे थे और तीस हजार रूपए पहले लिए जा चुके थे। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। सोनीपत से आई विजिलेंस की टीम ने आरोपी महिला थानेदार को गिरफ्तार कर दस हजार रुपये बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार गांव कोयलपुर के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ महिला थाना में किसी ने शिकायत दी थी। इस मामले की जांच एएसआई पूनम कर रही थी। महिला एएसआई ने व्यक्ति को रेप केस में फंसाने का डर दिखाकर 50 हजार रुपये मांगे थे। बीती एक जून को शिकायतकर्ता ने 30 हजार रुपये एएसआई को दे दिए थे। जिसके बाद उस पर 20 हजार रुपये और देने का दबाव बनाया जा रहा था। इससे तंग आकर व्यक्ति ने विजिलेंस को शिकायत कर दी। जिसके बाद विजिलेंस ने योजना बनाई। सोनीपत से आई विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार देर रात महिला एएसआई को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

Tags

Next Story