गैर मर्द के साथ पकड़ी गई महिला, सात साल के बच्चे के साथ फरार

हरिभूमि न्यूज.रेवाड़ी
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली मूल रूप से यूपी की एक महिला को पांच बार गैर मर्दों के साथ पकड़े जाने के बाद भी पति ने माफ कर दिया। छठी बार पकड़े जाने पर पति ने पड़ोस के लोगों को नजारा दिखाया तो महिला घर से सात साल के बेटे को लेकर फरार हो गई। पति ने उसकी पत्नी को भगा ले जाने का आरोप उसी युवक पर लगाया है, जिसके साथ वह पकड़ी गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दोनों की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस को दर्ज शिकायत में पीड़ित पति ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उसकी शादी को 10 साल हो चुके हैं। लगभग पांच साल पहले वह रेवाड़ी आकर मेहनत मजदूरी करने लगा था। किराए का कमरा लेकर वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहा है। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई युवकों से संबंध बना चुकी है। उसे पांच बार आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया। पांचों बार उसने माफी मांग ली थी। छठी बार वह फिर कॉलोनी के ही एक लड़के के साथ पकड़ी गई। उसने कमरे पड़ोस में रहने वाले लोगों को इस बारे में बताया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS