Mahendragarh : नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं

Mahendragarh : नहर में मिला महिला का शव, शिनाख्त नहीं
X
आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत डूबने से हुई है। उसकी उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव का नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

Mahendragarh News : महेंद्रगढ़ जिले के गांव सुरजनवास के समीप देर शाम एक महिला का शव (Dead Body) मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए पोस्टमार्टम गृह (Postmortem house) में रखवा दिया है।

मिली जानकारी अनुसार गांव सुरजवास स्थित एनबी-2 पंप हाउस पर ग्रामीणों को देर शाम एक महिला का शव तैरता हुआ दिया। ग्रामीणों ने शव नहर से बाहर निकाला तथा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लिया तथा आसपास के लोगों से शव की पहचान की कोशिश की। लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत डूबने से हुई है। उसकी उम्र लगभग 50-55 वर्ष है। शिनाख्त न होने के कारण शव का नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है।

ये भी पढ़ें- Chain snatching : बस में महिला के गले से तोड़ी सोने की चेन

Tags

Next Story