दहेज की बलि चढ़ी दाे बच्चियों की मां, देवर सहित चार लोगों पर केस

दहेज की बलि चढ़ी दाे बच्चियों की मां, देवर सहित चार लोगों पर केस
X
मृतका के पिता हवासिंह वासी डोहर खुर्द ने कनीना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी 2018 में सेहलंग वासी हंसराज के साथ की थी।

हरिभूमि न्यूज : कनीना ( महेंद्रगढ़ )

गांव सेहलंग में 23 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर देवर सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आरोप कां केस दर्ज किया है। इस बारे में मृतका के पिता हवासिंह वासी डोहर खुर्द ने कनीना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री पूजा की शादी 2018 में सेहलंग वासी हंसराज के साथ की थी। जिसकी दो मासूम लड़कियां हैं। हंसराज भारतीय सेना है। शादी में उम्मीद से अधिक दहेज दिया था।

इसके बावजूद भी उसकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज लाने, नकद रूपये देने के लिए परेशान करते थे। उनकी ओर से आए दिन यातनाएंं दी जा रही थी। जिसकी जानकारी मिलने पर समझाया भी गया था लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। शनिवार को उन्होंने उनकी पुत्री पूजा से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में चिकित्सक बोर्ड द्वारा पंचनामा करवा परिजनों को सौंप दिया। जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कनीना थाना इंचार्ज ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मृतका पूजा के पिता हवासिंह की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न की आरोपित सास निता देवी, देवर सोनू, ननद संतोष देवी व ननदोई सतपाल वासी रसूलपुर खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Tags

Next Story