दहेज की भेंट चढ़ी महिला : तानों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, अस्पताल में चल रहा उपचार

दहेज की भेंट चढ़ी महिला :  तानों से परेशान विवाहिता ने निगला जहर, अस्पताल में चल रहा उपचार
X
दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विवाहिता को उपचार के लिए फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फतेहाबाद। दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विवाहिता को उपचार के लिए फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने महिला के पति, सास व जेठानी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी बजरंग ने बताया कि उसकी लड़की की शादी एक साल पहले अप्रैल 2022 में श्रवण निवासी भिरड़ाना के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी का पति श्रवण, सास चमेली व जेठानी प्रोमिला ने कहा कि उन्होंने दहेज में कम सामान दिया है और मोटरसाइकिल भी नहीं दी, जिससे समाज में उनकी नाक कट गई है। इसको लेकर अक्सर उसकी बेटी के ससुराल वाले परेशान करते थे और 3-4 महीने बाद उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। इसके बाद हुई पंचायत में उसकी बेटी के ससुरालजन माफी मांगते हुए उसे वापस ले गए।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे उसकी बेटी ने फोन कर दहेज के लिए ससुरालजनों द्वारा परेशान करने और कुछ खाकर मरने की बात कही। करीब दो बजे उसकी बेटी की सास का फोन आया और कहा कि उसकी बेटी ने जहर पी लिया है और वे उसे अग्रोहा अस्पताल ले जा रहे है। इस पर वह अग्रोहा मेडिकल पहुंचा और बेटी को उपचार के लिए फतेहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। बजरंग का आरोप है कि बेटी के पति श्रवण, सास चमेली व जेठानी प्रोमिला द्वारा दहेज को लेकर परेशान करने से दुखी होकर उसकी लड़की ने कीटनाशक दवाई पी है। इस मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story