महिला ने रोहतक पीजीआई के वार्ड में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

हरिभूमि न्यूज : रोहतक
पीजीआईएमएस के मनोरोग विभाग के वार्ड में एक महिला ने फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। महिला काफी दिन से मानसिक तौर पर परेशान थी और उसका उपचार चल रहा था।
मामले के अनुसार, मोनिका पुत्री दिलबाग सिंह निवासी आर्य नगर 20 दिन पहले पीजीआई के वार्ड नंबर 13( मेंटल रोगी वार्ड)में दाखिल कराई गई थी। जो दिमागी तौर पर परेशान रहती थी। देर रात अज्ञात कारणों पीजीआई के वार्ड नंबर 13 में फंदा लगा लिया। जानकारी मिलने पर थाना पीजीआईएमएस पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS