हनीट्रैप : महिला मित्र ने आढ़ती को डराकर अश्लील वीडियो बनाई, फिर ऐंठने लगी रुपये

हनीट्रैप : महिला मित्र ने आढ़ती को डराकर अश्लील वीडियो बनाई,   फिर ऐंठने लगी रुपये
X
दोस्तों द्वारा आढ़ती से कुरुक्षेत्र पुलिस को महिला व व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई। शिकायत के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र(लाडवा)

लाडवा के एक आढ़ती को महिला से दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। महिला ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर न केवल आढ़ती को डराकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई, बल्कि आढ़ती से एक सोने की चैन, नगदी भी ऐंठ ली।

मिली जानकारी के अनुसार लाडवा अनाज मंडी के एक आढ़ती की करीब दो साल पहले एक महिला के साथ जान पहचान हुई थी। गत सप्ताह पहले ही महिला ने आढ़ती के फोन पर फोन कर आढ़ती से मिलने की बात कहीं तथा कोई जरूरी काम होने की बात कहकर उसे कुरुक्षेत्र मिलने के लिए बुलाया। महिला से दोस्ती के चलते आढ़ती अपनी कार में सवार होकर उसी दिन कुरुक्षेत्र महिला से मिलने के लिए पहुंच गया। आढ़ती को वह महिला दोस्त पहले ही कुरुक्षेत्र बताए गए स्थान पर खड़ी मिली।

महिला आढ़ती को जरूरी बात करने की बात कहकर अपने घर कुरुक्षेत्र में ले गई और मकान के ऊपर बने एक कमरे में उसे बिठा दिया। थोड़ी देर बाद महिला कमरे में एक व्यक्ति के साथ आती है, जिसने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था और व्यक्ति के हाथ में एक चाकू भी था। व्यक्ति ने आढ़ती को डराया की वह उसकी पत्नी के कमरे में क्या कर रहा है। डरा-धमकाकर चाकू की नोक पर उस व्यक्ति ने आढ़ती को कपड़े उतारने को कहां तो आढ़ती ने डर के चलते पूरे कपड़े उतार दिए और महिला आढ़ती के साथ खड़ी हो गई और उस व्यक्ति ने आढ़ती की वीडियो बनानी शुरू कर दी। वीडियो बनाने के बाद दोनों ने आढ़ती से 10 लाख रुपये की मांग की।

लाडवा आकर आढ़ती ने महिला व उस व्यक्ति को दो लाख रुपये नगद, पांच-पांच लाख रुपये के दो चेक व एक करीब सवा दो लाख रुपये की सोने की चैन भी दी। उसके बाद भी वह महिला व उसका साथी उस आढ़ती को परेशान करने लगे तथा चेक लगाने की धमकी देने लगे। मामले की सूचना आढ़ती द्वारा अपने निजी दोस्तों को बताई गई। दोस्तों द्वारा आढ़ती से कुरुक्षेत्र पुलिस को महिला व व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दी गई। शिकायत के बाद कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी उप निरीक्षक देवेंद्र वालिया ने शिकायतकर्ता को साथ लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने योजनाबद्द तरीके से आरोपियों को पैसे देने के लिए बुलाया, जिनको पुलिस टीम ने काबू करके उनकी कार से 50 हजार रुपये नकद, एक सोने की चैन व दोनों चेक बरामद करके आरोपियों की कार को भी कब्जा पुलिस में लेकर आरोपित महिला और गुरचरण उर्फ मोनू निवासी गूढ़ा लाडवा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Tags

Next Story