संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला पुलिसकर्मी की मौत

बहादुरगढ़। संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से एक महिला पुलिस कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। महिला सिपाही ने दवा के धोखे में जहर निगला या वजह कुछ और रही, ये अभी जांच का विषय है। घरेलू कलह से तंग आकर यह कदम उठाए जाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इसलिए इस दृष्टिकोण से भी पुलिस जांच कर रही है।
मृतका की पहचान इंदु के रूप में हुई है। इंदु हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल थी। फिलहाल वह बहादुरगढ़ कोर्ट कांप्लेक्स की गार्द में तैनात थी। यहां सदर थाने के साथ परिवार सहित रह रही थी। इंदु के पति संजीत फौज में हैं। इन दिनों छुट्टी पर आए हुए हैं। मंगलवार की देर शाम को जहरीला पदार्थ निगलने से इंदु की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने देखा तो उसे सं•ााला। आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दी। परिजन उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान इंदु ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही सिटी थाने से पुलिस रोहतक पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बुधवार की दोपहर परिजनों के बयान लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई गई।
पुलिस के अनुसार, मृतका की मां ने बताया है कि इंदु के सिर में दर्द था। उसने घर में दवा के धोखे में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। इसी बयान को आधार मानते हुए फिलहाल सिटी पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई की है। वहीं चर्चा ये भी है कि इन दिनों इंदु का पति छुट्टी पर आया हुआ था। दोनों में मंगलवार को किसी बात पर कलह हुई थी। इसी कलह के बाद इंदु ने यह कदम उठा लिया। हालांकि इस वजह की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस दृष्टिकोण से भी मामले में जांच करेगी। इंदु की मौत पर पुलिस अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने दुख जताया है। इस घटना के चलते कोर्ट कांप्लेक्स में वर्क सस्पेंड रहा।
एक महिला कांस्टेबल की जहरीले पदार्थ निगलने से मौत हुई है। परिजनों के बयान पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी है। मामले में जांच की जा रही है। जांच में जो कुछ सामने आता है, उस आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। - अशोक दहिया, एसएचओ सिटी थाना बहादुरगढ़।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS