यमुनानगर : होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म

यमुनानगर :  होटल में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म
X

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर

महिला ने एक व्यक्ति पर उसे होटल में ले जाकर कोल्ड ड्रिंक (Cold drink) में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म (Misdeed) करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज (Report filed) कर जांच शुरू कर दी। आरोपित अभी फरार है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रादौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अनिल कुमार नामक व्यक्ति के साथ कुछ दिन से जान पहचान चल रही थी। इस जान पहचान के चलते आरोपित अनिल कुमार गत 8 सितंबर को बहाना बनाकर लाडवा स्थित होटल में ले गया। होटल में आरोपित ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी। कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेसुध हो गई। आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

जब उसे होश आया तो आरोपित ने उसे मामले के बारे में किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपित उसे रास्ते में छोड़कर फरार हो गया। वह किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित अनिल कुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले में जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags

Next Story